टायर पंचर होने पर भी कैंपर दौड़ाते रहे बदमाश:नाकाबंदी तोड़कर भागे, पुलिस ने पीछा कर 4 चोर; जालोर से चुराई थी बैटरियां-केबल

टायर पंचर होने पर भी कैंपर दौड़ाते रहे बदमाश:नाकाबंदी तोड़कर भागे, पुलिस ने पीछा कर 4 चोर; जालोर से चुराई थी बैटरियां-केबल

जालोर में मोबाइल टॉवर से बैटरियां और केबल चोरी करने के बाद बालोतरा की ओर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए सिणधरी पुलिस ने कैंपर का पीछा किया। नाकाबंदी में रुकने के बजाय बदमाशों ने वाहन तेज दौड़ा दिया। पीछा करने के दौरान कैंपर का टायर पंचर हो गया, फिर भी कुछ दूरी तक वाहन दौड़ाया गया। बाद में कैंपर रुकने पर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दो भाइयों समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया। कैंपर की तलाशी में मोबाइल टॉवर की 24 बैटरियां और हाई क्वालिटी केबल का गट्ठा मिला। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, बैटरियां जालोर के करड़ा थाना क्षेत्र के गुंदाऊ गांव से चोरी की गई थीं। कार्रवाई बालोतरा जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में की गई।
जालोर से चोरी के बाद बालोतरा की ओर भागे एसपी राजेश कुमार कांवत ने बताया कि जिले में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए एएसपी हरफूल सिंह मीना और डीएसपी गिरधरसिंह के सुपरविजन में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। बालोतरा डीएसटी की सूचना पर सिणधरी थाना इंचार्ज प्रतापसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीमें लगातार संदिग्ध युवकों पर निगरानी रख रही थीं। इसी दौरान पता चला कि जालोर जिले के करड़ा थाना इलाके के गुंदाऊ गांव स्थित मोबाइल टॉवरों से बैटरियां और हाई क्वालिटी केबल चोरी करने के बाद संदिग्ध युवक भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर टोल जाजूसण होकर शेरगढ़ की ओर रवाना हुए हैं। नाकाबंदी में कैंपर नहीं रोकी, तेज भगाई पुलिस टीम ने सिणधरी थाना इलाके के भाटा गांव में कैंपर वाहन को रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन ड्राइवर ने वाहन रोकने के बजाय कैंपर को तेज गति से बालोतरा की ओर भगाना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने कैंपर का पीछा किया। पंचर टायर के बावजूद कुछ दूर तक दौड़ाई गाड़ी पुलिस के पीछा करने के दौरान कैंपर का टायर पंचर हो गया। इसके बावजूद ड्राइवर कुछ दूरी तक गाड़ी चलाता रहा। बाद में वाहन रुकने पर उसमें सवार संदिग्ध युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर चार आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं एक अन्य युवक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने अशोक सिंह पुत्र मोहन सिंह और प्रवीण पुत्र मोहन सिंह, दोनों निवासी रामदेव कॉलोनी बालोतरा, महेंद्र सिंह पुत्र आईदान सिंह निवासी खिंरजा खास, गड़ा रोड, शेरगढ़ जोधपुर और पपुराम पुत्र भुराराम निवासी भैड़ भाखरी, जाखड़ों की ढाणी, ओसियां जिला जोधपुर को डिटेन किया। कैंपर में मिलीं 24 बैटरियां और केबल का गट्ठा कैंपर की तलाशी लेने पर उसमें मोबाइल टॉवरों में लगने वाली कुल 24 बैटरियां और हाई क्वालिटी के एक लाइट केबल का गट्ठा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बैटरियां करड़ा थाना इलाके से चोरी करना बताया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और कैंपर को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान को संबंधित थाना पुलिस को सुपुर्द करने की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *