गुलाब बाग गांधी पार्क में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा:कलेक्टर सहित अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री और राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

गुलाब बाग गांधी पार्क में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा:कलेक्टर सहित अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री और राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सवाई माधोपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुलाब बाग स्थित गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। इसमें जिला कलेक्टर कानाराम, एडीएम संजय शर्मा, नगर परिषद सभापति मेवा चौधरी, उपसभापति माया गोयल सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गांधी-शास्त्री का जीवन सत्य, त्याग और सेवा का प्रतीक इस दौरान जिला कलेक्टर कानाराम ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन सत्य, त्याग और सेवा का प्रतीक है। गांधी जी का ‘स्वच्छता–उत्कृष्ट सेवा’ और शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी हमारे मार्गदर्शक हैं। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों से गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करते समय साध्य के साथ साधन की पवित्रता होना भी आवश्यक है। विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं का सामूहिक गायन गुलाब बाग में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्काउट-गाइड और आमजन ने भाग लिया। इस दौरान सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, रामधुन, बौद्ध प्रार्थना, गायत्री मंत्र, इस्लाम और जैन धर्म की प्रार्थनाएं, ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’, ‘दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ जैसे भजनों का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर, एडीएम, सभापति और उपसभापति ने पौधरोपण कर ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ’ का संदेश दिया। साथ ही स्वच्छता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *