बक्सर में जितिया पर्व पर बदलेगी यातायात व्यवस्था:3 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक नो-एंट्री, कई रूट बदले

बक्सर में जितिया पर्व पर बदलेगी यातायात व्यवस्था:3 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक नो-एंट्री, कई रूट बदले

जितिया पर्व के अवसर पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बक्सर पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। शहर में यातायात के सुगम संचालन को लेकर 3 अक्टूबर को विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, बक्सर की ओर से 1 अक्टूबर को निर्देश जारी किया गया है। 3 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक बक्सर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध या आंशिक प्रतिबंध रहेगा। इसमें ज्योति चौक से थाना चौक, थाना चौक से नाथ बाबा पुल तथा थाना चौक से रामरेखा घाट होते हुए पीपी रोड तक के मार्ग शामिल हैं। फोर व्हीलर, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए रूट निर्धारित यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए फोर व्हीलर, ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। निर्देश के अनुसार गोलंबर से सिंडिकेट, बाइपास, बस स्टैंड, ज्योति चौक, डीएवी मोड़, अंबेडकर चौक, स्टेशन, आईटीआई रोड, मटिया मोड़ होते हुए चौसा की ओर वाहनों का परिचालन कराया जाएगा। वहीं अंबेडकर चौक से डीएवी मोड़, ज्योति चौक, पुल से पहले नहर रोड मोड़, नहर रोड, नाथ बाबा और किला मैदान होते हुए वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। किला मैदान से पुलिस चौकी होते हुए ज्योति चौक तक भी निर्धारित रूट से वाहनों का संचालन होगा। फोर व्हीलर और बड़े वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था भी तय की है। ट्रैक्टर, पिकअप, चारपहिया वाहन और मोटरसाइकिल के लिए किला मैदान, किला मैदान के पीछे, सिंडिकेट और बाजार समिति क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था बताई गई है। पुलिस के निर्देश में कहा गया है कि रोगी, एंबुलेंस और अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू नहीं होगी। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से रेलवे टिकट साथ लेकर घर से निकलने की अपील की गई है। आम नागरिकों से अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की गई है। साथ ही 3 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक बक्सर शहर में बड़े वाहनों, ट्रैक्टर और पिकअप के लिए नो-एंट्री रहेगी। पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित रूट एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है, ताकि जितिया पर्व के दौरान गंगा स्नान के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। जितिया पर्व के अवसर पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बक्सर पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। शहर में यातायात के सुगम संचालन को लेकर 3 अक्टूबर को विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, बक्सर की ओर से 1 अक्टूबर को निर्देश जारी किया गया है। 3 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक बक्सर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध या आंशिक प्रतिबंध रहेगा। इसमें ज्योति चौक से थाना चौक, थाना चौक से नाथ बाबा पुल तथा थाना चौक से रामरेखा घाट होते हुए पीपी रोड तक के मार्ग शामिल हैं। फोर व्हीलर, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए रूट निर्धारित यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए फोर व्हीलर, ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। निर्देश के अनुसार गोलंबर से सिंडिकेट, बाइपास, बस स्टैंड, ज्योति चौक, डीएवी मोड़, अंबेडकर चौक, स्टेशन, आईटीआई रोड, मटिया मोड़ होते हुए चौसा की ओर वाहनों का परिचालन कराया जाएगा। वहीं अंबेडकर चौक से डीएवी मोड़, ज्योति चौक, पुल से पहले नहर रोड मोड़, नहर रोड, नाथ बाबा और किला मैदान होते हुए वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। किला मैदान से पुलिस चौकी होते हुए ज्योति चौक तक भी निर्धारित रूट से वाहनों का संचालन होगा। फोर व्हीलर और बड़े वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था भी तय की है। ट्रैक्टर, पिकअप, चारपहिया वाहन और मोटरसाइकिल के लिए किला मैदान, किला मैदान के पीछे, सिंडिकेट और बाजार समिति क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था बताई गई है। पुलिस के निर्देश में कहा गया है कि रोगी, एंबुलेंस और अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू नहीं होगी। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से रेलवे टिकट साथ लेकर घर से निकलने की अपील की गई है। आम नागरिकों से अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की गई है। साथ ही 3 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक बक्सर शहर में बड़े वाहनों, ट्रैक्टर और पिकअप के लिए नो-एंट्री रहेगी। पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित रूट एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है, ताकि जितिया पर्व के दौरान गंगा स्नान के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *