CG News: भारी बारिश से छत्तीसगढ़ में हुए नुकसान की सीएम साय ने दी जानकारी

CG News: भारी बारिश से छत्तीसगढ़ में हुए नुकसान की सीएम साय ने दी जानकारी

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले दिनों हुई भारी बारिश से हुए नुकसान के बारे में बताया। सीएम साय ने 1 अक्टूबर को रायपुर में कहा कि पिछले 3 से 4 दिनों से लगातार भारी बारिश के कारण राज्य के लगभग 17 जिले प्रभावित हुए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि भारी बारिश के कारण 550 से अधिक गांव और 22000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। 8 लोगों की जान चली गई है। फसलें नष्ट हो गई हैं। घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं या पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। और पशुधन भी खो गया हैं।

सीएम साय ने कहा कि सरकार की ओर से सभी जिला कलेक्टरों को शीघ्र सर्वेक्षण करने और आरबीसी 6-4 के तहत राहत मुआवजा वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यक संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *