पार्वती नदी में मिला नवजात का शव:ग्रामीणों की मदद से निकाला बाहर, अस्पताल में डिलीवरी के बाद फेंके जाने की आशंका

पार्वती नदी में मिला नवजात का शव:ग्रामीणों की मदद से निकाला बाहर, अस्पताल में डिलीवरी के बाद फेंके जाने की आशंका

धौलपुर के सैंपऊ थाना क्षेत्र में गुरुवार को पार्वती नदी में एक नवजात का शव मिला। इससे इलाके में लोग हैरान रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
लोगों ने बताया कि नवजात का शव नदी में बहता हुआ दिखा था। पुलिस ने शव को निकालने के बाद कार्रवाई शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात की मौत होने पर किसी महिला ने शव को नदी में फेंका होगा। हालांकि, नवजात की मौत कैसे हुई और उसे किसने फेंका, यह अभी साफ नहीं है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अस्पतालों से हाल ही में हुई डिलीवरी की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने पर ही सच्चाई सामने आएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *