‘बदनाम करना बंद करो’, आम्रपाली दुबे के ‘लॉलीपॉप लागेलु’ डांस पर काजी की टीम का पलटवार- ‘डबल मीनिंग क्यों?’

‘बदनाम करना बंद करो’, आम्रपाली दुबे के ‘लॉलीपॉप लागेलु’ डांस पर काजी की टीम का पलटवार- ‘डबल मीनिंग क्यों?’

Lollipop Lagelu Controversy: बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट काजी तौकीर को लेकर शुरू हुआ ‘लॉलीपॉप’ विवाद अब और बढ़ता नजर आ रहा है। काजी की टीम ने नागिन फेम कनिका मान और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की आपत्तियों पर पलटवार किया है। टीम ने आरोप लगाया कि काजी को बार-बार टारगेट और बदनाम किया जा रहा है। साथ ही, आम्रपाली के ‘लॉलीपॉप लागेलु’ गाने पर डांस वीडियो का जिक्र करते हुए पूछा कि काजी के मामले में उसी शब्द को अलग संदर्भ में क्यों देखा जा रहा है।

‘हर हफ्ते काजी को टारगेट किया जा रहा है’

काजी तौकीर की टीम ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि वे हर हफ्ते काजी को टारगेट किए जाने और बदनाम किए जाने का विरोध करते हैं। टीम के मुताबिक, ‘लॉलीपॉप’ शब्द को लेकर बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान पहले ही उसका संदर्भ स्पष्ट कर चुके हैं।

टीम ने दावा किया कि कनिका मान ने भी बाद में काजी से इस बारे में बात की थी और संदर्भ समझा था। उनके मुताबिक, काजी ने इस शब्द का इस्तेमाल मासूमियत से किया था, लेकिन बाद में उसकी अलग व्याख्या की गई। कनिका पर निशाना साधते हुए टीम ने ये भी लिखा, ‘कहीं तो नजर आ जाऊं शो में।’ टीम का आरोप है कि इस घटना को बार-बार विवाद का हिस्सा बनाया जा रहा है।

qazi Tauqeer
इंस्टाग्राम स्टोरी

बॉल टास्क पर भी कनिका को घेरा

काजी की टीम ने बॉल टास्क से जुड़े विवाद पर भी अपनी सफाई दी। टीम का दावा है कि कनिका ने खुद काजी को टास्क में हिस्सा लेने का सुझाव दिया था, लेकिन बाद में उसी को लेकर आपत्ति जताई गई। टीम ने इसे लेकर कनिका पर सवाल उठाए और काजी को टारगेट करने तथा उनके कैरेक्टर पर आरोप लगाने से रोकने की अपील की।

आम्रपाली दुबे के ‘लॉलीपॉप लागेलु’ वीडियो पर सवाल

विवाद में आम्रपाली दुबे का नाम आने के बाद काजी की टीम ने उनके पुराने डांस वीडियो का भी जिक्र किया। टीम ने आम्रपाली के लोकप्रिय भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलु’ पर डांस करने वाले वीडियो का हवाला देते हुए पूछा कि जब यही शब्द काज़ी के बयान में आया तो उसे ‘डबल मीनिंग’ के तौर पर क्यों लिया गया।

टीम ने आम्रपाली से सवाल किया कि वह ‘लॉलीपॉप लागेलु’ पर डांस अपनी मर्जी से कर रही थीं या उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था। इसी संदर्भ में टीम ने लिखा, “तुम्हारा दिमाग हमेशा पहले डबल मीनिंग ही क्यों ढूंढता है?” टीम का कहना है कि बिग बॉस के घर में काजी से जुड़े मामले में इसी शब्द को अलग अर्थ देना उचित नहीं है।

काजी की टीम ने लगाए ‘कैरेक्टर’ पर सवाल उठाने के आरोप

बयान के आखिर में टीम ने कहा कि काज़ी का नाम बार-बार ऐसे आरोपों से जोड़ा जा रहा है, जिन्हें वह गलत और उनके चरित्र से जोड़कर देखती है। टीम ने लोगों से काजी की बातों को ऐसे अर्थों से जोड़ना बंद करने की अपील की।

फिलहाल ‘लॉलीपॉप’ वाले बयान को लेकर काजी की टीम, कनिका मान और आम्रपाली दुबे के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी का सिलसिला चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *