मेडिकल कॉलेज विभागाध्यक्ष बोले- लेजर तकनीक और AI पर मंथन:चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोग पर चर्चा, कल शुरू होगा सम्मेलन

मेडिकल कॉलेज विभागाध्यक्ष बोले- लेजर तकनीक और AI पर मंथन:चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोग पर चर्चा, कल शुरू होगा सम्मेलन

बीकानेर में तीन दिवसीय एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026, 2 से 4 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें सर्जरी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही आधुनिक तकनीकों, लेजर उपचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की संभावनाओं पर मंथन होगा। ये सम्मेलन एसपी मेडिकल कॉलेज और पीबीएम अस्पताल के सर्जरी विभाग की ओर से बीकानेर सर्जन्स सोसायटी के सहयोग से होगा। आधुनिक सर्जिकल तकनीकों पर प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोहर लाल दावां ने बताया कि सम्मेलन के पहले दिन 2 अक्टूबर को आधुनिक सर्जिकल तकनीकों पर विशेष प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप होगी। इसमें पाइल्स, फिस्टुला, पायलोनाइडल साइनस और वैरिकोज वेन्स की लेजर सर्जरी का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके साथ ही अपर जीआई एंडोस्कोपी की कार्यप्रणाली भी विशेषज्ञों की ओर से प्रदर्शित की जाएगी। वर्कशॉप में चिकित्सकों को इन आधुनिक तकनीकों की प्रक्रिया और उनके व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराया जाएगा। AI से बदलेगा चिकित्सा क्षेत्र का भविष्य सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण ‘AI इन हेल्थकेयर’ पर विशेष सत्र होगा। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं और सर्जरी के क्षेत्र में AI के उपयोग, इसकी संभावनाओं और भविष्य में इसकी भूमिका पर विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे। चिकित्सा क्षेत्र में तकनीक के बढ़ते उपयोग और सर्जिकल प्रक्रियाओं में इसके संभावित योगदान पर भी चर्चा की जाएगी। आधुनिक तकनीकों से रूबरू होंगे चिकित्सक सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सकों को आधुनिक और भविष्य की सर्जिकल तकनीकों से परिचित कराना है। इसके माध्यम से विशेषज्ञों को अपने ज्ञान और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। सम्मेलन के जरिए मरीजों को बेहतर, सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों और तकनीकी विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में लेजर सर्जरी से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर चर्चा होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *