भास्कर न्यूज| शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रजौर रामभद्रपुर पंचायत में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता कर्मियों ने सफाई अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे एवं आसपास के क्षेत्रों में जमा कचरे को हटाया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ सफाई को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की गई। स्वच्छता पर्यवेक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता कर्मियों की टीम ने पंचायत के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर विशेष साफ सफाई की। कर्मियों ने ग्रामीणों को कचरा निर्धारित स्थान पर रखने और घर से निकलने वाले कचरे को स्वच्छता कर्मियों को सौंपने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने से गंदगी फैलने के साथ साथ जलजमाव और विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। ऐसे में पंचायत को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रत्येक परिवार की भागीदारी जरूरी है। अभियान के दौरान पंचायत के मुखिया रामचंद्र सिंह ने स्वच्छता कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पंचायत का निर्माण केवल सरकारी स्तर पर चलाए जा रहे अभियान से संभव नहीं है। इसके लिए पंचायत के प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। मुखिया ने कहा कि पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। स्वच्छता पर्यवेक्षक मनीष कुमार ने कहा कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छ पंचायत का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता। भास्कर न्यूज| शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रजौर रामभद्रपुर पंचायत में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता कर्मियों ने सफाई अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे एवं आसपास के क्षेत्रों में जमा कचरे को हटाया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ सफाई को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की गई। स्वच्छता पर्यवेक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता कर्मियों की टीम ने पंचायत के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर विशेष साफ सफाई की। कर्मियों ने ग्रामीणों को कचरा निर्धारित स्थान पर रखने और घर से निकलने वाले कचरे को स्वच्छता कर्मियों को सौंपने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने से गंदगी फैलने के साथ साथ जलजमाव और विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। ऐसे में पंचायत को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रत्येक परिवार की भागीदारी जरूरी है। अभियान के दौरान पंचायत के मुखिया रामचंद्र सिंह ने स्वच्छता कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पंचायत का निर्माण केवल सरकारी स्तर पर चलाए जा रहे अभियान से संभव नहीं है। इसके लिए पंचायत के प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। मुखिया ने कहा कि पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। स्वच्छता पर्यवेक्षक मनीष कुमार ने कहा कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छ पंचायत का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता।

