गोंडा में 6 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:3 थाना प्रभारियों को हटाया; अभय सिंह को करनैलगंज, मृत्युंजय सिंह को नवाबगंज SO बनाया

गोंडा में 6 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:3 थाना प्रभारियों को हटाया; अभय सिंह को करनैलगंज, मृत्युंजय सिंह को नवाबगंज SO बनाया

गोंडा में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए मंगलवार रात 9 बजे एसपी अभिषेक झा ने 6 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इनमें 4 इंस्पेक्टर और 2 दरोगा शामिल हैं। करनैलगंज और खरगूपुर के थाना प्रभारियों समेत एएचटी प्रभारी का तबादला किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद को खरगूपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। करनैलगंज में बदले कोतवाल करनैलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय को पद से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी बनाया गया है। वहीं नवाबगंज थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अभय सिंह को करनैलगंज कोतवाली का नया कोतवाल बनाया गया है। खरगूपुर थाने की जिम्मेदारी दुर्गा प्रसाद को खरगूपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी को हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है। गैर जनपद से स्थानांतरण के बाद पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक दुर्गा प्रसाद को खरगूपुर थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एएचटी प्रभारी भी बदले गए प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी अरविंद कुमार कोरी को भी हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है। नरेंद्र प्रताप राय को अब एएचटी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। चौकी प्रभारी को पहली बार मिला थाने का चार्ज करनैलगंज कोतवाली की भभुआ चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह को नवाबगंज थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें पहली बार चौकी से थाने की जिम्मेदारी दी गई है। नवाबगंज थाना पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का गृह थाना क्षेत्र है। यहां तैनाती नए थानाध्यक्ष के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जा रही है। फरियादियों को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने के निर्देश एसपी अभिषेक झा ने सभी नए थाना प्रभारियों और कोतवाल को फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका स्थानीय स्तर पर समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत लेकर आने वाले लोगों को अपनी समस्या के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। भ्रष्टाचार और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी एसपी ने सभी अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम करने के निर्देश दिए हैं। भ्रष्टाचार या ड्यूटी में लापरवाही की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नवरात्रि और चुनावों के बीच नई जिम्मेदारी नए थाना प्रभारियों के सामने आगामी नवरात्रि के साथ विधानसभा और पंचायत चुनाव की तैयारियों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी। पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *