‘इंडस्ट्री में ज्यादा जोड़ियां बची नहीं हैं’, गोविंदा-कोमल के रूमर्स के बीच सुनीता आहूजा के साथ कश्मीरा शाह ने दिए पोज

‘इंडस्ट्री में ज्यादा जोड़ियां बची नहीं हैं’, गोविंदा-कोमल के रूमर्स के बीच सुनीता आहूजा के साथ कश्मीरा शाह ने दिए पोज

Kashmeera Shah With Sunita Ahuja: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी पिछले काफी दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कोमल रानी संग अफेयर के रूमर्स के बीच अब सुनीता आहूजा एक इवेंट पर पहुंचीं। इस इवेंट में कश्मीरा शाह और भांजा कृष्णा अभिषेक भी मौजूद थे। इस दौरान कश्मीरा और कृष्णा ने मामी सुनीता और बेटे यश के साथ जमकर पोज दिए।

कश्मीरा शाह ने ली चुटकी

पति कृष्णा अभिषेक के साथ तस्वीरें करा रहीं कश्मीरा शाह ने इस दौरान इंडस्ट्री की जोड़ियों को लेकर एक तंज कसा। उनकी जोड़ी पर जब पैपराजी द्वारा कमेंट किया गया तो कश्मीरा ने कहा कि हां इंडस्ट्री में वैसे भी ज्यादा जोड़ियां अब बची नहीं हैं। क्या कश्मीरा मामा गोविंदा की तरफ इशारा कर रही थीं। फिलहाल उनके कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर लोग ऐसे कयास लगा रहे हैं।

गोविंदा और कोमल रानी पर क्या है विवाद?

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार को एयरपोर्ट और बाद में मुंबई के लालबागचा राजा में साथ देखे जाने के बाद अफवाहों को और हवा मिली। गोविंदा ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा था कि कोमल के साथ उनका रिश्ता पेशेवर है और लालबागचा राजा में उनकी यात्रा फिल्म ‘रूपा’ की सफलता के लिए प्रार्थना करने से जुड़ी थी।

कोमल रानी ने भी सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा था कि गोविंदा और सुनीता आहूजा के वैवाहिक विवाद के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि किसी पहले से खराब रिश्ते में कोई तीसरा व्यक्ति ‘घर तोड़ने वाला’ नहीं हो सकता। इस पूरे विवाद के बीच कुब्रा सैत का बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

गोविंदा-सुनीता की शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में शादी की थी। दोनों की शादी को करीब चार दशक हो चुके हैं और इस दौरान उनका रिश्ता कई बार सुर्खियों में रहा है। गोविंदा और सुनीता आहूजा दो बच्चों, बेटी टीना और बेटे यशवर्धन के माता-पिता हैं।

फिलहाल सुनीता और गोविंदा के बीच अनबन की खबरें आम हो गई हैं। कुछ दिन पहले सुनीता ने फैमिली कोर्ट जाकर गोविंदा संग तलाक की अर्जी को वापस ले लिया है, जिसके बाद खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच बात तलाक तक जा पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *