Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कंटेस्टेंट काजी तौकीर एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हालिया एपिसोड में काजी के पुराने ‘लॉलीपॉप’ कमेंट को लेकर कनिका मान के साथ उनकी बहस देखने को मिली। इस दौरान काजी ने अपने बयान की सफाई देते हुए बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई मिल गया’ के किरदार का हवाला दिया। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
काजी तौकीर का ‘लॉलीपॉप’ कमेंट
काजी ने कनिका को समझाते हुए कहा कि उस समय वो ‘कोई मिल गया’ में ऋतिक रोशन के किरदार में चले गए थे। उन्होंने कहा, ‘अब मैं कोई मिल गया का ऋतिक रोशन का कैरेक्टर बन गया, जो अक्ल से बच्चा है। मैं वो कैरेक्टर बन गया था।’ इसके बाद उन्होंने अपने ‘लॉलीपॉप’ वाले बयान को समझाने की कोशिश की और कहा कि बच्चों को लॉलीपॉप और चॉकलेट पसंद होती है।
कनिका मान ने काजी की इस सफाई पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह का कमेंट पसंद नहीं आया। काजी ने फिर अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि वह कनिका को बच्चा नहीं कह रहे थे, बल्कि उस वक्त एक किरदार निभा रहे थे। उन्होंने इसकी तुलना ‘फॉरेस्ट गंप’ जैसे किरदार से भी की। काजी ने यह भी कहा कि ‘लॉलीपॉप’ कोई गाली देने वाला शब्द नहीं है।
काजी ने फिर किया ‘लॉलीपॉप’ रिमार्क
हालांकि, बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई। काजी ने कनिका से कहा, ‘केन वी हेव ए लॉलीपॉप टुगेदर?’ इस पर कनिका वहां से चली गईं और उन्होंने काजी के इस कमेंट को ‘चीप’ बताया। कनिका ने कहा कि उन्हें काजी से इस तरह की बात की उम्मीद नहीं थी।
इसके बाद सोशल मीडिया पर भी काजी के ‘लॉलीपॉप’ कमेंट को लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ दर्शकों ने काजी का बचाव करते हुए कहा कि वह ऋतिक रोशन के एक किरदार के डायलॉग और अंदाज का जिक्र कर रहे थे और उनकी बात को बेवजह बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कनिका की प्रतिक्रिया को भी सही बताया।
लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं काजी
‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर इससे पहले भी अपने प्रैंक और बयानों के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं। मेडिकल रूम वाला प्रैंक हो या ‘गंजी गुड़िया’ और ‘लॉलीपॉप’ जैसे कमेंट, घर के कई कंटेस्टेंट उनके इरादों और मजाक करने के तरीके पर सवाल उठा चुके हैं। वहीं काजी लगातार यह कहते रहे हैं कि उनके इरादे गलत नहीं थे।


What a solid confrontation with 

(@RAGIL_F_C) 
(@ZainAli1023278)