पंजाब में बहुत बड़े धमाके की साजिश नाकाम? 3 गिरोहों का एक साथ काम तमाम, कब्जे से निकला वो सामान जिसे देख उड़ गए होश!

पंजाब में बहुत बड़े धमाके की साजिश नाकाम? 3 गिरोहों का एक साथ काम तमाम, कब्जे से निकला वो सामान जिसे देख उड़ गए होश!

पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर पुलिस आयुक्तालय ने तीन अलग-अलग गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 13 आधुनिक पिस्तौल, 22 कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार जब्त की है। इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि पुलिस नेटवर्क और वित्तीय कड़ियों को खंगाल रही है ताकि इस गिरोह की पूरी आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) को ध्वस्त किया जा सके।

इसे भी पढ़ें: अंकित से शादी, नमिक से हुकअप और… Priyanka Chahar Choudhary का रैपिड फायर हुआ वायरल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के लोहगढ़ निवासी कृष्ण गोल्ड (20), कटरा दुल्लो निवासी कुणाल मेहता उर्फ कन्नू (21), हिंदुस्तान बस्ती निवासी रॉबिन (21), भूतनपुरा निवासी जसकरण सिंह उर्फ जस (36) और तरन तारन जिले के नौशहरा ढल्ला गांव निवासी जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जसकरण आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस अधिनियम) तथा शस्त्र अधिनियम के तहत पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

बरामद हथियारों में प्वॉइंट 30 बोर की आठ पीएक्स-3 पिस्तौल, प्वॉइंट 30 बोर की तीन पिस्तौल, नौ एमएम की एक ग्लॉक पिस्तौल और नौ एमएम की एक अन्य पिस्तौल शामिल है। इनके अलावा 22 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने हथियारों और मादक पदार्थों की बरामदगी के अलावा आरोपियों की वह कार भी जब्त कर ली है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर तस्करी में किया जा रहा था। 

इसे भी पढ़ें: कम बजट में चाहिए 4G स्मार्टफोन? Lava Bold N4 Lite में मिलेंगे ये खास फीचर्स

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की आपूर्ति में शामिल थे। इस संबंध में अमृतसर थाना डिवीजन और थाना छेहरटा में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। यादव ने कहा कि गिरफ्तार लोगों के संपर्कों का पता लगाने और विदेश में बैठे उनके आका समेत इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि मामले में मादक पदार्थों और हथियारों की आपूर्ति से जुड़ी पूरी शृंखला और अन्य संपर्कों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *