बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव चुनाव लड़ेंगे, कोसी स्नातक क्षेत्र से एनके यादव, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉक्टर सर्वेश कुमार और तिरहुत निर्वाचन शिक्षक क्षेत्र से नरेंद्र प्रताप सिंह चुनाव लड़ेंगे। 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर आज से नामांकन भी शुरू हो चुका है। पहले दिन पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। । इस दौरान उनके साथ आरजेडी के वरिष्ठ नेता भोला यादव समेत पार्टी के कई नेता और समर्थक मौजूद रहे। नामांकन से पहले डॉ. संजीव ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद समर्थकों के साथ पटना कमिश्नरी कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। जदयू ने 6 दिन पहले जारी की लिस्ट जेडीयू ने अपने 4 कैंडिडेट्स की लिस्ट 6 दिन पहले जारी कर दी। इसमें पार्टी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के विरोध के बाद भी पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा दरभंगा से घनश्याम राय को प्रत्याशी बनाया गया है। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा और सारण शिक्षण निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर को प्रत्याशी बनाया है। अभिषेक झा जेडीयू के एक प्रमुख युवा नेता और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हैं, जो अक्सर टीवी डिबेट्स और मीडिया में नीतीश कुमार की सरकार और पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए जाने जाते हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले उन्होंने एनआईटी पटना से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और वर्तमान में वे व्यावसायिक रूप से ‘दिशा बिल्डर्स’ के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। पटना स्नातक सीट पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ अनंत पटना स्नातक सीट पर जेडीयू को उस वक्त बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब पार्टी के विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया।अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार करने और उनके समर्थन में वोट मांगने की बात भी कही है। अनंत सिंह का यह रुख इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नीरज कुमार जेडीयू के अधिकृत उम्मीदवार हैं। ऐसे में एक ही पार्टी के विधायक का विपक्षी उम्मीदवार के समर्थन में खुलकर सामने आना पटना स्नातक सीट की लड़ाई को और हाई-प्रोफाइल बना रहा है। 23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को आएगा चुनाव का परिणाम नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 अक्टूबर को सभी आठ सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार अभियान तेज करेंगे। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में मतदाताओं का स्वरूप भी सामान्य विधानसभा चुनाव से अलग होता है इसलिए राजनीतिक दल इन सीटों के लिए अलग रणनीति के साथ मैदान में उतर रहे हैं। 30 जिलों के मतदाता करेंगे 8 MLC का चुनाव इन आठ विधान परिषद सीटों का चुनाव सामान्य विधानसभा चुनाव से अलग है। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में फैले करीब 30 जिलों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। वर्तमान विधान पार्षदों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त होना है और चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव चुनाव लड़ेंगे, कोसी स्नातक क्षेत्र से एनके यादव, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉक्टर सर्वेश कुमार और तिरहुत निर्वाचन शिक्षक क्षेत्र से नरेंद्र प्रताप सिंह चुनाव लड़ेंगे। 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर आज से नामांकन भी शुरू हो चुका है। पहले दिन पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। । इस दौरान उनके साथ आरजेडी के वरिष्ठ नेता भोला यादव समेत पार्टी के कई नेता और समर्थक मौजूद रहे। नामांकन से पहले डॉ. संजीव ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद समर्थकों के साथ पटना कमिश्नरी कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। जदयू ने 6 दिन पहले जारी की लिस्ट जेडीयू ने अपने 4 कैंडिडेट्स की लिस्ट 6 दिन पहले जारी कर दी। इसमें पार्टी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के विरोध के बाद भी पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा दरभंगा से घनश्याम राय को प्रत्याशी बनाया गया है। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा और सारण शिक्षण निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर को प्रत्याशी बनाया है। अभिषेक झा जेडीयू के एक प्रमुख युवा नेता और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हैं, जो अक्सर टीवी डिबेट्स और मीडिया में नीतीश कुमार की सरकार और पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए जाने जाते हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले उन्होंने एनआईटी पटना से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और वर्तमान में वे व्यावसायिक रूप से ‘दिशा बिल्डर्स’ के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। पटना स्नातक सीट पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ अनंत पटना स्नातक सीट पर जेडीयू को उस वक्त बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब पार्टी के विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया।अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार करने और उनके समर्थन में वोट मांगने की बात भी कही है। अनंत सिंह का यह रुख इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नीरज कुमार जेडीयू के अधिकृत उम्मीदवार हैं। ऐसे में एक ही पार्टी के विधायक का विपक्षी उम्मीदवार के समर्थन में खुलकर सामने आना पटना स्नातक सीट की लड़ाई को और हाई-प्रोफाइल बना रहा है। 23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को आएगा चुनाव का परिणाम नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 अक्टूबर को सभी आठ सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार अभियान तेज करेंगे। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में मतदाताओं का स्वरूप भी सामान्य विधानसभा चुनाव से अलग होता है इसलिए राजनीतिक दल इन सीटों के लिए अलग रणनीति के साथ मैदान में उतर रहे हैं। 30 जिलों के मतदाता करेंगे 8 MLC का चुनाव इन आठ विधान परिषद सीटों का चुनाव सामान्य विधानसभा चुनाव से अलग है। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में फैले करीब 30 जिलों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। वर्तमान विधान पार्षदों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त होना है और चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

