त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए SSP से मिले व्यापारी:नवरात्रि मेलों की सुरक्षा पर की चर्चा, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए SSP से मिले व्यापारी:नवरात्रि मेलों की सुरक्षा पर की चर्चा, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

बुलंदशहर में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त की अगुवाई में सोमवार दोपहर 2 बजे नए एएसपी प्रेम सुख डारिया से मुलाकात की। संगठन के पदाधिकारियों ने बुके, फूलमाला, अंगवस्त्र और शॉल देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने एएसपी को शहर की कई समस्याओं के बारे में बताया। इससे पहले, संगठन के पदाधिकारियों ने आने वाले त्योहारों की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह से भी बात की। बैठक में नवरात्रि पर्व पर होने वाले मेलों और धार्मिक कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। समस्याओं को जल्द हल करने का दिया भरोसा एसएसपी ने व्यापारियों से त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग मांगा। उन्होंने व्यापारियों की सभी समस्याओं को जल्द हल करने का भरोसा भी दिया। इस मौके पर जिला महामंत्री अनुज अग्रवाल सर्राफ, जिला संयोजक सर्वेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी, नगर अध्यक्ष प्रियतम प्रेम, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर प्रभारी हरीश अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष गौरव जिंदल, युवा जिला महामंत्री मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, कृष्णा नगर इकाई अध्यक्ष नरेश वर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष सचिन सक्सेना और युवा नगर अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *