पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे मोनी किन्नर के घर की कुर्की की है। कोतवाली थाने की पुलिस ने बहादुरपुर थाना पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। पुलिस टीम बहादुरपुर थाना क्षेत्र में मोइनुलहक स्टेडियम के पीछे स्थित झोपड़पट्टी में पहुंची और मोनी किन्नर के घर से सामान जब्त किया। कुर्की के दौरान पुलिस ने घर के दरवाजे, पलंग, बॉक्स और अन्य सामान जब्त किए। पुलिस के मुताबिक, बंटी यादव हत्याकांड में मोनी किन्नर की अहम भूमिका सामने आई है। वह फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। रवीश उर्फ बीसी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी इस मामले के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी से पहले पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें वह घायल हुआ था। पुलिस के अनुसार, रवीश नेपाल भागने की तैयारी में था और पैसे लेने के लिए पटना आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बता दें कि 7 जुलाई को बंटी यादव का पटना जंक्शन से अपहरण किया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। बंटी का शव अथमलगोला थाना क्षेत्र के एक सुनसान खेत से बरामद हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की। सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका पुलिस के अनुसार, अब तक इस हत्याकांड में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं शंकर, सूरज और मोनी किन्नर अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे मोनी किन्नर के घर की कुर्की की है। कोतवाली थाने की पुलिस ने बहादुरपुर थाना पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। पुलिस टीम बहादुरपुर थाना क्षेत्र में मोइनुलहक स्टेडियम के पीछे स्थित झोपड़पट्टी में पहुंची और मोनी किन्नर के घर से सामान जब्त किया। कुर्की के दौरान पुलिस ने घर के दरवाजे, पलंग, बॉक्स और अन्य सामान जब्त किए। पुलिस के मुताबिक, बंटी यादव हत्याकांड में मोनी किन्नर की अहम भूमिका सामने आई है। वह फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। रवीश उर्फ बीसी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी इस मामले के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी से पहले पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें वह घायल हुआ था। पुलिस के अनुसार, रवीश नेपाल भागने की तैयारी में था और पैसे लेने के लिए पटना आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बता दें कि 7 जुलाई को बंटी यादव का पटना जंक्शन से अपहरण किया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। बंटी का शव अथमलगोला थाना क्षेत्र के एक सुनसान खेत से बरामद हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की। सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका पुलिस के अनुसार, अब तक इस हत्याकांड में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं शंकर, सूरज और मोनी किन्नर अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

