SA vs AUS: एडेन मार्करम पहली ही गेंद पर हुए जोश हेजलवुड का शिकार, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

SA vs AUS: एडेन मार्करम पहली ही गेंद पर हुए जोश हेजलवुड का शिकार, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

South Africa vs Australia 2nd ODI: साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की घरेलू वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 67 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है। अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेजबान अफ्रीकी टीम को पहला पहली ही गेंद पर जोश हेजलवुड ने कूपर कोनोली के हाथों एडेन मार्करम को कैच कराकर दिया। वनडे में पहली ही गेंद पर आउट होकर मार्करम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया।

ODI मैच में पहली बॉल पर आउट होने वाले चौथे साउथ अफ्रीकी बने मार्करम

वनडे इंटरनेशनल मैच में पहली ही गेंद पर आउट होने वाले एडेन मार्करम चौथे बल्‍लेबाज है। इस मामले पूर्व क्रिकेटर हर्शल गिब्‍स साउथ अफ्रीका के पहले बल्‍लेबाज हैं, जो न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 2002 में मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं। उसी साल वह पाकिस्‍तान के खिलाफ भी पहली ही गेंद पर आउट हुए। इसके बाद हासिम अमला भी दो बार 2011 और 2013 में मैच की पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं। जानमन मलान भी एक बार 2020 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा चुके हैं।

ODI मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज

बल्लेबाज गेंदबाज विपक्षी टीम मैदान वर्ष
हर्शल गिब्स जेम्स फ्रैंकलिन न्यूजीलैंड ब्रिस्बेन 2002
हर्शल गिब्स वसीम अकरम पाकिस्तान टैंजियर 2002
हाशिम अमला डग बोलिंगर ऑस्ट्रेलिया गकेबरहा 2011
हाशिम अमला मोहम्मद इरफान पाकिस्तान डरबन 2013
जानमन मलान मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया पार्ल 2020
एडेन मार्करम जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया जो’बर्ग 2026*

साउथ अफ्रीका की नजर 2-0 से अजेय बढ़त बनाने पर

बता दें साउथ अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया के खेले गए पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में मैथ्‍यू ब्रीट्जके के शतक और मार्को यानसेन के अर्धशतक के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 297 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम महज 230 के स्‍कोर पर ऑलआउट हो गई थी। प्रोटियाज टीम ने उस मैच में 67 रन से जीत दर्ज की थी। अब मेजबान टीम की नजर दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाने पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *