मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले-कांग्रेस जीतेगी तो घंटी मिलेगी:विकास चाहिए तो भाजपा जिताएं; उपचुनाव में BJP प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले-कांग्रेस जीतेगी तो घंटी मिलेगी:विकास चाहिए तो भाजपा जिताएं; उपचुनाव में BJP प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

आगर-मालवा के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार रात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में रोड शो किया। इसके बाद सभा में उन्होंने विकास कार्यों के लिए सरकार से फंड स्वीकृत कराने का दावा किया। सुसनेर में अध्यक्ष पद के लिए 29 सितंबर को मतदान होना है। मंत्री बोले- भोपाल बुलाकर मंजूर कराएंगे विकास कार्य मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रदीप जीतते हैं तो सुसनेर के विकास कार्यों के लिए सरकार से फंड स्वीकृत कराने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सुसनेर के प्रतिनिधियों को भोपाल बुलाकर जरूरी विकास कार्य मंजूर कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जाते समय उन्हें एक बॉक्स दिया जाएगा, जिसमें सुसनेर के विकास कार्यों की स्वीकृतियां होंगी। इसमें पांच करोड़, दो करोड़ और अन्य विकास कार्यों की मंजूरी शामिल होने की बात उन्होंने कही। कांग्रेस जीतेगी तो-बॉक्स में घंटी मिलेगी विजयवर्गीय ने कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर कांग्रेस का प्रत्याशी जीतता है तो बॉक्स में उसे ‘घंटी बजाने’ के लिए सिर्फ घंटी मिलेगी। उन्होंने जनता से कहा कि अब उन्हें तय करना है कि सुसनेर का विकास करना है या घंटी बजवानी है। विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने सुसनेर के विकास के लिए आवश्यक राशि देने का भरोसा दिया है। तस्वीरे देखिए… आमने-सामने हैं भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा ने प्रदीप सोनी और कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों दलों की ओर से प्रचार तेज हो गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *