बांसवाड़ा में BAP नेता ने जॉइन की भाजपा:दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत; BAP जिलाध्यक्ष बोले- वे सक्रिय पदाधिकारी नहीं थे

बांसवाड़ा में BAP नेता ने जॉइन की भाजपा:दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत; BAP जिलाध्यक्ष बोले- वे सक्रिय पदाधिकारी नहीं थे

बांसवाड़ा में पंचायत चुनाव से पहले भारत आदिवासी पार्टी(BAP) के पदाधिकारी ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। BAP के बीसीसी सदस्य कन्हैयालाल कटारा ने अपनी पार्टी की नीतियों से असंतुष्ट होकर अपने सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा का दामन थाम लिया है। ​भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रोहणिया गांगड़तलाई निवासी कन्हैयालाल पिता मोगजी कटारा ने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष गायरी ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और संगठन की रीति-नीति के अनुसार सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। ​इस अवसर पर कन्हैयालाल कटारा ने कहा कि उन्होंने भाजपा की नीतियों एवं संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और संगठन को मजबूत करने में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाने की बात कही। ​जिला मीडिया प्रभारी गौरव सिंह राव ने बताया कि कन्हैयालाल कटारा के साथ बाप पार्टी के अन्य कार्यकर्ता लक्ष्मण कटारा, दिनेश कटारा और महेंद्र कटारा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी नवागत कार्यकर्ताओं का पार्टी परिवार की ओर से स्वागत किया गया। ​इस दौरान जिला महामंत्री जयपाल सिंह डाबी, पूर्व जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, लक्ष्मण गरासिया, भाजपा गांगड़तलाई मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंघाड़ा, पूर्व प्रधान दलसिंह कटारा, जिला प्रवक्ता तपन मेघावत और युवा मोर्चा जिला मिलन पंड्या सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हालांकि मामले में बीएपी के जिलाध्यक्ष प्रभुलाल बुझ ने बताया कि वह बीएपी के सक्रिय पदाधिकारी नहीं थे, एबीवीपी के कार्यकर्ता थे, एक दो बार हमारी मीटिंगों में आए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *