बीकानेर में दैनिक भास्कर के सीनियर सब एडिटर अशोक राजपुरोहित का रविवार सुबह 6 बजे असामयिक निधन हो गया। वे करीब 50 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से असाध्य बीमारी से जूझ रहे राजपुरोहित का पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार देखभाल कर रही थी। अशोक राजपुरोहित पिछले 25 सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। लंबे पत्रकारिता अनुभव के दौरान उनके कार्य को विभिन्न स्तरों पर सराहा गया और उन्हें कई सार्वजनिक समारोहों में सम्मानित भी किया गया। चार भाइयों में सबसे छोटे अशोक राजपुरोहित अपने पीछे पत्नी, बेटा-बेटी सहित परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना से दैनिक भास्कर परिवार और बीकानेर के पत्रकार जगत में शोक की लहर हैं। पत्रकारों और शहर के प्रबुद्धजनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अशोक राजपुरोहित की अंतिम यात्रा रविवार दोपहर 4 बजे धोबीधोरा, सूरसागर स्थित पैतृक निवास से रवाना हुई। अंतिम यात्रा पट्टी पेड़ा स्थित राजपुरोहित समाज के विश्रामगृह पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

