मौसम विभाग ने अलवर में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। जिले में सुबह से धूप खिली है, मौसम साफ है, लेकिन ठंडी हवा चलने से गर्मी से राहत मिली है। तापमान में पिछले तीन दिनों की तुलना में करीब 4 से 5 डिग्री की गिरावट आई है। तीन दिन पहले अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान से ज्यादा ठंडक का अहसास हो रहा है। अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 36 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 28 सितंबर को भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। 29 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। फिलहाल मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। अब तक 7% कम बारिश अलवर में मानसून सीजन के दौरान अब तक 506 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि 27 सितंबर तक सामान्य बारिश 544.4 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। इस लिहाज से जिले में अब तक सामान्य से करीब 38.4 मिलीमीटर यानी 7% कम बारिश हुई है। आगामी दिनों में बारिश होने पर इस कमी में कुछ सुधार की उम्मीद है।

