JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार

झारखंड अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (जेएसएससी-सीजीएल) 2023 में कथित अनियमितताओं के मामले में तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इन गिरफ्तारियों के साथ ही सीआईडी इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कोडरमा जिले के निवासी अजय कुमार तथा गिरिडीह जिले के निवासी संजय कुमार और रामकृष्ण कुमार सिंह के रूप में हुई है। सीआईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘इन अभ्यर्थियों ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनुचित तरीके से लाभ हासिल किया।’’
नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द किए जाने तथा कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग को लेकर 25 जुलाई से प्रदर्शन शुरू किया था। इन प्रदर्शनों के बाद राज्य सरकार ने 18 अगस्त को जेएसएससी-सीजीएल-2023 समेत कई भर्ती परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की थी।

इसके बाद अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था। हालांकि, परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय ने बाद में सरकार के इस फैसले पर रोक लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *