मोतिहारी में तेज हवा-बारिश से धान की फसल को नुकसान:सड़कों पर भरा पानी, 4 दिन बाद मौसम में सुधार, लोगों को मिली राहत

मोतिहारी में तेज हवा-बारिश से धान की फसल को नुकसान:सड़कों पर भरा पानी, 4 दिन बाद मौसम में सुधार, लोगों को मिली राहत

मोतिहारी में चार दिन की लगातार बारिश के बाद रविवार को मौसम सुधरा। तेज हवा और बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा था। रविवार सुबह हल्के बादल दिखे, बारिश कम हुई, जिससे लोगों ने राहत की उम्मीद जताई। तीन-चार दिनों की बारिश से शहर-ग्रामीण इलाकों में पानी भरा रहा। सड़कों पर जलजमाव से आवाजाही मुश्किल हुई। दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और बाजारों पर भी असर पड़ा। धान की फसल को हुआ नुकसान बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा। खेतों में खड़ी धान की फसल को तेज हवा और बारिश से नुकसान हुआ। कई जगह फसल खेतों में गिर गई, जिससे किसानों को उत्पादन और आर्थिक नुकसान की चिंता है। ग्रामीण इलाकों के कच्चे रास्ते भी खराब हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोन अर्णव का असर कमजोर हो रहा है। आने वाले समय में बारिश धीरे-धीरे कम होगी, जिससे लोगों और किसानों को राहत मिलेगी। मोतिहारी में चार दिन की लगातार बारिश के बाद रविवार को मौसम सुधरा। तेज हवा और बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा था। रविवार सुबह हल्के बादल दिखे, बारिश कम हुई, जिससे लोगों ने राहत की उम्मीद जताई। तीन-चार दिनों की बारिश से शहर-ग्रामीण इलाकों में पानी भरा रहा। सड़कों पर जलजमाव से आवाजाही मुश्किल हुई। दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और बाजारों पर भी असर पड़ा। धान की फसल को हुआ नुकसान बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा। खेतों में खड़ी धान की फसल को तेज हवा और बारिश से नुकसान हुआ। कई जगह फसल खेतों में गिर गई, जिससे किसानों को उत्पादन और आर्थिक नुकसान की चिंता है। ग्रामीण इलाकों के कच्चे रास्ते भी खराब हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोन अर्णव का असर कमजोर हो रहा है। आने वाले समय में बारिश धीरे-धीरे कम होगी, जिससे लोगों और किसानों को राहत मिलेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *