हरदोई में मूसलाधार बारिश से SHO कक्ष में घुसा पानी:घुटनों तक जलभराव के बीच पुलिसकर्मियों ने किया काम, फररियादी दिखे परेशान

हरदोई में मूसलाधार बारिश से SHO कक्ष में घुसा पानी:घुटनों तक जलभराव के बीच पुलिसकर्मियों ने किया काम, फररियादी दिखे परेशान

हरदोई जनपद में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गलियों और मोहल्लों के साथ प्रमुख सरकारी कार्यालयों के आसपास भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच बेहटा गोकुल थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें थाना परिसर और कमरों में बारिश का पानी भरा दिखाई दे रहा है। वीडियो 26 सितंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में थाने के अंदर पानी भरा नजर आ रहा है। जलभराव के कारण पुलिसकर्मियों का रोजमर्रा का काम प्रभावित हुआ। थाने पहुंचे फरियादियों को भी शिकायत दर्ज कराने में परेशानी हुई। कुर्सियां और अन्य जरूरी सामान पानी के बीच बिखरे नजर आए। SHO के कमरे तक पहुंचा पानी वीडियो में प्रभारी निरीक्षक (SHO) के कक्ष तक पानी पहुंचा दिखाई दे रहा है। कमरे में घुटनों तक पानी भरा नजर आया। पुलिसकर्मी पैंट समेटकर पानी के बीच काम करते और स्थिति संभालते दिखे। थाने में पानी भरने से पुलिसकर्मियों के साथ फरियादियों की मुश्किलें भी बढ़ गईं। शिकायत और अन्य जरूरी काम के लिए थाने पहुंचे लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। पानी के कारण थाना परिसर में सामान्य गतिविधियां प्रभावित रहीं। शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव बेहटा गोकुल थाने के अलावा हरदोई शहर के डीएम चौराहा, कैनाल रोड, कचहरी परिसर, कलेक्ट्रेट और मेडिकल कॉलेज के आसपास भी बारिश का पानी भर गया। इससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग लगातार बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने से जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने शहर के साथ अन्य प्रभावित स्थानों पर भी बेहतर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *