बठिंडा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन:150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने गांव की घेराबंदी कर संदिग्धों से पूछताछ, कई संदिग्ध हिरासत में

बठिंडा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन:150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने गांव की घेराबंदी कर संदिग्धों से पूछताछ, कई संदिग्ध हिरासत में

बठिंडा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को सब डिवीजन बठिंडा ग्रामीण के थाना संगत क्षेत्र के गांव मल्लवाला में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान की अगुवाई एसपीडी मनोज गोरसी ने की। भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची टीमों ने कई स्थानों पर जांच की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। पुलिस कार्रवाई के दौरान गांव के आने-जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी की गई। करीब 150 से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों को अभियान में तैनात किया गया था। पुलिस टीमों ने गांव में प्रवेश और बाहर निकलने वाले लोगों तथा वाहनों की जांच की। इस दौरान नशे का कारोबार करने के संदेह में कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। नशीले पदार्थ भी बरामद किए पुलिस के अनुसार, सर्च अभियान के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों के कब्जे से नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद सामग्री और हिरासत में लिए गए लोगों से संबंधित जानकारी की जांच कर रही है। कार्रवाई के बाद इलाके में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। एसपीडी मनोज गोरसी ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। समय-समय पर ऐसे सर्च ऑपरेशन चलाकर नशे की तस्करी और इसके कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है या नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *