मोगा में पुलिस ने 2 नशा तस्कर पकड़े:1 किलो हेरोइन बरामद, पिस्तौल और कारतूस भी मिले; गश्त के दौरान किया काबू

मोगा में पुलिस ने 2 नशा तस्कर पकड़े:1 किलो हेरोइन बरामद, पिस्तौल और कारतूस भी मिले; गश्त के दौरान किया काबू

मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने गश्त के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया। उनके पास से एक किलो हेरोइन, दो देसी पिस्तौल, कारतूस और मैगजीन बरामद हुई हैं। एसपीआई अजय राज सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम गश्त के दौरान डिप्टी सिंह (गांव संघा) और आकाशदीप सिंह (गांव ददहेर साहिब, तरनतारन) को शक होने पर रोका गया था। NDPS और असला एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने उनसे एक किलो हेरोइन, 30 बोर और 32 बोर की दो देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। बधनीकलां थाने में एनडीपीएस और असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जांच
थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड और हेरोइन व अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जांच चल रही है। पुलिस उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *