सीकर-22 साल की युवती, 29 साल की महिला लापता:सीसीटीवी फुटेज में युवक के साथ दिखी युवती, विवाहिता गहने और कैश ले गई

सीकर-22 साल की युवती, 29 साल की महिला लापता:सीसीटीवी फुटेज में युवक के साथ दिखी युवती, विवाहिता गहने और कैश ले गई

सीकर जिले में 22 साल की युवती और 29 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों के परिवार ने पुलिस में शिकायत दी है। जिस पर अब पुलिस जांच कर रही है। 22 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 25 सितंबर की दोपहर को उसकी बहन बिना बताए घर से कहीं पर चली गई। इसके बाद जब घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें युवती एक युवक के साथ जाते हुए नजर आ रही है। 24 हजार कैश-गहने ले गई महिला 29 साल की महिला के लापता होने के केस में उसके पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी पत्नी घर पर रखे 24 हजार रुपए और गहने भी अपने साथ लेकर चली गई। अब उसकी भी पुलिस तलाश कर रही है। परिवार के लोगों ने जब अलमारी खोलकर देखी तब उन्हें इस बात का पता चला। वहीं जिले में एक 35 साल की महिला के लापता होने का भी मामला सामने आया है। जिसमें महिला के पति ने एक युवक पर शक जताया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *