फर्रुखाबाद में भारी बारिश से स्कूल कल बंद:कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

फर्रुखाबाद में भारी बारिश से स्कूल कल बंद:कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

फर्रुखाबाद में शुक्रवार सुबह 5 बजे से रुक-रुककर हो रही बारिश देर रात तक जारी रही। लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए शनिवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने यह आदेश जारी किया। सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद अवकाश का आदेश परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ CBSE, ICSE और अन्य सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू रहेगा। कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई शनिवार को नहीं होगी। बारिश से जनजीवन प्रभावित शुक्रवार सुबह से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते कई जगह जलभराव की स्थिति भी बनी। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। डीआईओएस ने जारी किया आदेश जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित विद्यालयों को शनिवार को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *