भोपाल में भगवान श्री चंद्रप्रभु की निकली शोभायात्रा:भजन गाते-नृत्य करते निकले श्रद्धालु, घरों के सामने सजाई रंगोली

भोपाल में भगवान श्री चंद्रप्रभु की निकली शोभायात्रा:भजन गाते-नृत्य करते निकले श्रद्धालु, घरों के सामने सजाई रंगोली

भोपाल में जैन समाज के दस दिवसीय पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के दिन पारस धाम स्थित 1008 श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर परिसर में भगवान श्री चंद्रप्रभु की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह से मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। भगवान के अभिषेक और शांतिधारा के बाद संगीतमय पूजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वे भजन गाते और नृत्य करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों के सामने रंगोली सजाई और भगवान की आरती कर श्रीफल अर्पित किए। पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। शोभायात्रा मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद वापस मंदिर पहुंची। यहां भगवान श्री चंद्रप्रभु का पुनः अभिषेक और शांतिधारा की गई। इसके बाद विधि-विधान से भगवान को सिंहासन पर विराजमान किया गया। पर्युषण पर्व के अंतिम दिन हुए इस आयोजन में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ हिस्सा लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *