फिरोजाबाद में संभावित अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने इसके आदेश जारी किए हैं। यह फैसला छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद आदेश के अनुसार, परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध शिक्षण संस्थान भी शनिवार को बंद रहेंगे। आदेश प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक लागू रहेगा। ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। स्कूल प्रबंधन को ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का पालन कराने के निर्देश बीएसए ने सभी प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को भेजी गई आदेश की प्रति आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक समेत शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। जिला सूचना अधिकारी को भी आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।

