फतेहाबाद में गणेश उत्सव:भगवान विघ्न विनाशक की महाआरती की, भक्तों को प्रसाद वितरण किया

फतेहाबाद में गणेश उत्सव:भगवान विघ्न विनाशक की महाआरती की, भक्तों को प्रसाद वितरण किया

आगरा फतेहाबाद में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसके समापन से एक दिन पूर्व गुरुवार रात राजपूत मोहल्ला, फतेहाबाद स्थित गणेश पंडाल में भगवान विघ्न विनाशक की भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। बीती गुरुवार रात हुई इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और शंख ध्वनि के बीच गणपति बप्पा की आरती की गई। आरती के दौरान पूरा पंडाल “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से गूंज उठा। पुजारी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। भक्तों ने बप्पा से सुख-समृद्धि और विघ्नों को दूर करने की प्रार्थना की। आरती के बाद सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। विसर्जन की पूर्व संध्या होने के कारण पंडाल में विशेष सजावट की गई थी। श्रद्धालुओं में बप्पा को विदा करने को लेकर भावुकता भी देखी गई। शुक्रवार को गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से जितेंद्र गुप्ता, अंकित गुप्ता, सुलभ झा, मयंक गुप्ता, आलोक गुप्ता, आर्यन गुप्ता, अमन, आदर्श, तान्या गुप्ता, युक्ति गुप्ता और प्रीति समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *