मोगा-फिरोजपुर हाईवे पर टिप्पर-कार में भीषण टक्कर:कार सवार की मौके पर ही मौत, फरीदकोट का बताया जा रहा है मृतक, पहचान नहीं

मोगा-फिरोजपुर हाईवे पर टिप्पर-कार में भीषण टक्कर:कार सवार की मौके पर ही मौत, फरीदकोट का बताया जा रहा है मृतक, पहचान नहीं

मोगा-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर गांव घल्ल कलां के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार टिप्पर और स्विफ्ट कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। कार सवार व्यक्ति फरीदकोट का रहने वाला बताया जा रहा है। इस हादसे के कारण मोगा-फिरोजपुर हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने वाहनों को साइड करवाकर सुचारू रूप से बहाल कराया। पुलिस द्वारा मामले में अगली कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भयानक थी कि स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों (टिप्पर और स्विफ्ट कार) को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक के पास से कोई ठोस पहचान पत्र न मिलने के कारण खबर लिखे जाने तक उसकी पूर्ण पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान करने और परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *