किशनगंज में नाबालिग से रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल:शादी का झांसा देकर की वारदात; परिजनों को भी पीटा, थाने के पास छोड़ा

किशनगंज में नाबालिग से रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल:शादी का झांसा देकर की वारदात; परिजनों को भी पीटा, थाने के पास छोड़ा

किशनगंज में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कटहल डांगी निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद अमन से पहले से थी। 28 जुलाई 2023 को वह मुहर्रम का मेला देखने गई थी। वहां अमन से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि अमन ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठाया और बांस झाड़ में ले गया। वहां उसने नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का वादा कर लगातार दुष्कर्म का आरोप होश में आने के बाद पीड़िता ने विरोध किया तो अमन ने उससे शादी करने का वादा किया। पीड़िता के मुताबिक, इस झांसे में आकर वह उसके साथ रहने लगी। आरोप है कि अमन ने इसका फायदा उठाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से घटना का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि जब भी वह शादी के लिए कहती तो अमन वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इससे वह डर गई थी। मुंबई से लौटने पर आरोपी के घर पहुंची कुछ समय पहले अमन रोजगार की तलाश में मुंबई चला गया, लेकिन दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती रही। 16 सितंबर को अमन मुंबई से घर लौटा। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता उसके घर पहुंच गई। आरोप है कि शादी की बात सुनते ही अमन के परिजनों ने उसे बंधक बना लिया और बेरहमी से पीटा। रातभर पिटाई करने के बाद अगले दिन उसे ठाकुरगंज थाने के पास छोड़ दिया गया। महिला थाने में दर्ज कराई शिकायत वहां से पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मोहम्मद अमन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। किशनगंज में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कटहल डांगी निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद अमन से पहले से थी। 28 जुलाई 2023 को वह मुहर्रम का मेला देखने गई थी। वहां अमन से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि अमन ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठाया और बांस झाड़ में ले गया। वहां उसने नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का वादा कर लगातार दुष्कर्म का आरोप होश में आने के बाद पीड़िता ने विरोध किया तो अमन ने उससे शादी करने का वादा किया। पीड़िता के मुताबिक, इस झांसे में आकर वह उसके साथ रहने लगी। आरोप है कि अमन ने इसका फायदा उठाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से घटना का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि जब भी वह शादी के लिए कहती तो अमन वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इससे वह डर गई थी। मुंबई से लौटने पर आरोपी के घर पहुंची कुछ समय पहले अमन रोजगार की तलाश में मुंबई चला गया, लेकिन दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती रही। 16 सितंबर को अमन मुंबई से घर लौटा। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता उसके घर पहुंच गई। आरोप है कि शादी की बात सुनते ही अमन के परिजनों ने उसे बंधक बना लिया और बेरहमी से पीटा। रातभर पिटाई करने के बाद अगले दिन उसे ठाकुरगंज थाने के पास छोड़ दिया गया। महिला थाने में दर्ज कराई शिकायत वहां से पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मोहम्मद अमन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *