आगर मालवा में अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार को 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हुआ। शहर के गणेश पंडालों और घरों में स्थापित प्रतिमाओं का सुबह से विसर्जन शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ प्रतिमाएं लेकर विसर्जन स्थल पहुंचे। नगर के पास परसुखेड़ी तालाब पर नगर पालिका और प्रशासन ने विसर्जन की व्यवस्था की थी। छोटी प्रतिमाओं को नाव से, जबकि बड़ी प्रतिमाओं को क्रेन की मदद से तालाब में विसर्जित किया गया। मोती सागर से भी प्रतिमाएं परसुखेड़ी पहुंचीं सीएमओ कुशल सिंह ने बताया कि मोती सागर तालाब से भी गणेश प्रतिमाओं को वाहनों के जरिए परसुखेड़ी तालाब लाया गया। यहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की टीम भी तैनात रही। रात में वाहनों की भीड़ से लगा जाम रात में अचानक बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाहनों से प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंच गए। इससे रास्ते पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति बन गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। देखें तस्वीरें…

