मदनपुर में चिकित्सा कर्मियों का 8वां प्रखंड सम्मेलन:सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित, नई कार्यकारिणी गठित; रामाशीष बने अध्यक्ष

मदनपुर में चिकित्सा कर्मियों का 8वां प्रखंड सम्मेलन:सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित, नई कार्यकारिणी गठित; रामाशीष बने अध्यक्ष

औरंगाबाद जिले के मदनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को बिहार चिकित्सा और जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का 8वां प्रखंड सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई सह सम्मान समारोह भी हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संघ का झंडोत्तोलन कर की गई। इसके बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैजनाथ प्रसाद ने की, जबकि मंच का संचालन अनिल कुमार सिंह ने किया। सम्मेलन में संगठन की गतिविधियों, कर्मचारियों की भूमिका और संघ की आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मरीजों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में योगदान देते हैं। सम्मेलन के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों पर एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र, छाता देकर किया सम्मानित सम्मेलन के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिचारी दिलीप कुमार और एएनएम बलवंती कुमारी, निर्मला कुमारी, राधा कुमारी, सुशीला कुमारी और मीना कुमारी को अंगवस्त्र, छाता भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं देकर मरीजों और आम लोगों की सेवा की। उनके अनुभव और योगदान को विभाग और कर्मचारी संगठन हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम के दौरान सीएचओ की ओर से स्वागत गान प्रस्तुत किया गया, जिससे समारोह का माहौल भावपूर्ण हो गया। उपस्थित कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले साथियों के स्वस्थ, सुखी और सम्मानजनक जीवन की कामना की। सर्वसम्मति से नई प्रखंड कार्यकारिणी का गठन सम्मेलन के दौरान बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की नई प्रखंड कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। रामाशीष कुमार को अध्यक्ष, अंकिता कुमारी व अनुजा कुमारी को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार सिंह को मंत्री, मोहम्मद इम्तियाज आलम व आरती कुमारी को संयुक्त मंत्री बनाया गया। राजेश कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष और सत्येंद्र कुमार को कार्यालय मंत्री मनोनीत किए गए। आर्यन राज को सहायक कोषाध्यक्ष, विकेश कुमार सिंह को जिला प्रतिनिधि और नीलम कुमारी और अनु कुमारी को अनुमंडल प्रतिनिधि बनाया गया। वहीं, पंकज कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, फैज अकरम जान, लोकेश वर्मा, मर्लिन मिंज, सुनीता कुमारी, बीना देवी, वर्षा मुखर्जी, रंजू कुमारी और प्रीति कुमारी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक ललन प्रसाद, जिला संयोजक संजय कुमार सिंह, जिला सहसंयोजक राकेश कुमार सिंह, बृजनंदन सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, स्वीटी रानी, गंगा भारती, स्मिता कुमारी समेत सीएचसी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। औरंगाबाद जिले के मदनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को बिहार चिकित्सा और जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का 8वां प्रखंड सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई सह सम्मान समारोह भी हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संघ का झंडोत्तोलन कर की गई। इसके बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैजनाथ प्रसाद ने की, जबकि मंच का संचालन अनिल कुमार सिंह ने किया। सम्मेलन में संगठन की गतिविधियों, कर्मचारियों की भूमिका और संघ की आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मरीजों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में योगदान देते हैं। सम्मेलन के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों पर एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र, छाता देकर किया सम्मानित सम्मेलन के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिचारी दिलीप कुमार और एएनएम बलवंती कुमारी, निर्मला कुमारी, राधा कुमारी, सुशीला कुमारी और मीना कुमारी को अंगवस्त्र, छाता भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं देकर मरीजों और आम लोगों की सेवा की। उनके अनुभव और योगदान को विभाग और कर्मचारी संगठन हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम के दौरान सीएचओ की ओर से स्वागत गान प्रस्तुत किया गया, जिससे समारोह का माहौल भावपूर्ण हो गया। उपस्थित कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले साथियों के स्वस्थ, सुखी और सम्मानजनक जीवन की कामना की। सर्वसम्मति से नई प्रखंड कार्यकारिणी का गठन सम्मेलन के दौरान बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की नई प्रखंड कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। रामाशीष कुमार को अध्यक्ष, अंकिता कुमारी व अनुजा कुमारी को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार सिंह को मंत्री, मोहम्मद इम्तियाज आलम व आरती कुमारी को संयुक्त मंत्री बनाया गया। राजेश कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष और सत्येंद्र कुमार को कार्यालय मंत्री मनोनीत किए गए। आर्यन राज को सहायक कोषाध्यक्ष, विकेश कुमार सिंह को जिला प्रतिनिधि और नीलम कुमारी और अनु कुमारी को अनुमंडल प्रतिनिधि बनाया गया। वहीं, पंकज कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, फैज अकरम जान, लोकेश वर्मा, मर्लिन मिंज, सुनीता कुमारी, बीना देवी, वर्षा मुखर्जी, रंजू कुमारी और प्रीति कुमारी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक ललन प्रसाद, जिला संयोजक संजय कुमार सिंह, जिला सहसंयोजक राकेश कुमार सिंह, बृजनंदन सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, स्वीटी रानी, गंगा भारती, स्मिता कुमारी समेत सीएचसी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *