दरभंगा शहर में अब सिलेंडर के बजाय पाइपलाइन के जरिए घरों तक रसोई गैस पहुंचने लगी है। शहरी गैस वितरण परियोजना के तहत गुरुवार को दरभंगा में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति का शुभारंभ किया गया। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी और दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर, फीता काटकर और गुब्बारा उड़ाकर PNG सेवा की शुरुआत की। पहले चरण में शहर के सैकड़ों परिवारों को पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। परियोजना के तहत शहर में करीब 70 किलोमीटर स्टील पाइपलाइन नेटवर्क प्रस्तावित है, जिसमें लगभग 63 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा होने की जानकारी दी गई। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में नेटवर्क का विस्तार कर शहर के अधिक से अधिक घरों को PNG कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।
सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी की झंझट होगी खत्म
PNG सेवा शुरू होने से उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने, उसकी डिलीवरी का इंतजार करने और खाली सिलेंडर बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। पाइपलाइन के जरिए गैस सीधे घर की रसोई तक पहुंचेगी। उपभोक्ताओं से उनके वास्तविक गैस उपयोग के आधार पर बिल लिया जाएगा।
कार्यक्रम में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में भारत पेट्रोलियम की ओर से PNG सेवा की शुरुआत मिथिलांचल के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है। अब यहां के लोगों को भी सिलेंडर भरवाने, लाने और ले जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में पाइपलाइन गैस की सुविधा के बारे में लोग सुनते थे, लेकिन अब इसकी शुरुआत दरभंगा में भी हो गई है। सांसद ने मिथिलांचल में यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रति आभार जताया। जल्द शहर के प्रत्येक घर तक पहुंचेगा कनेक्शन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि मिथिला के लिए आज बड़ा दिन है। शुरुआत में कुछ घरों तक PNG की आपूर्ति शुरू हुई है, लेकिन धीरे-धीरे शहर के प्रत्येक घर तक पाइपलाइन गैस का कनेक्शन पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब लोगों को गैस सिलेंडर रिफिल कराने और उसे घर तक लाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से मिथिला में पाइपलाइन गैस की सुविधा की शुरुआत हुई है। नेटवर्क का काम पूरा होने के साथ इसका दायरा लगातार बढ़ाया जाएगा। दरभंगा शहर में अब सिलेंडर के बजाय पाइपलाइन के जरिए घरों तक रसोई गैस पहुंचने लगी है। शहरी गैस वितरण परियोजना के तहत गुरुवार को दरभंगा में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति का शुभारंभ किया गया। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी और दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर, फीता काटकर और गुब्बारा उड़ाकर PNG सेवा की शुरुआत की। पहले चरण में शहर के सैकड़ों परिवारों को पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। परियोजना के तहत शहर में करीब 70 किलोमीटर स्टील पाइपलाइन नेटवर्क प्रस्तावित है, जिसमें लगभग 63 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा होने की जानकारी दी गई। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में नेटवर्क का विस्तार कर शहर के अधिक से अधिक घरों को PNG कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।
सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी की झंझट होगी खत्म
PNG सेवा शुरू होने से उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने, उसकी डिलीवरी का इंतजार करने और खाली सिलेंडर बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। पाइपलाइन के जरिए गैस सीधे घर की रसोई तक पहुंचेगी। उपभोक्ताओं से उनके वास्तविक गैस उपयोग के आधार पर बिल लिया जाएगा।
कार्यक्रम में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में भारत पेट्रोलियम की ओर से PNG सेवा की शुरुआत मिथिलांचल के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है। अब यहां के लोगों को भी सिलेंडर भरवाने, लाने और ले जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में पाइपलाइन गैस की सुविधा के बारे में लोग सुनते थे, लेकिन अब इसकी शुरुआत दरभंगा में भी हो गई है। सांसद ने मिथिलांचल में यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रति आभार जताया। जल्द शहर के प्रत्येक घर तक पहुंचेगा कनेक्शन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि मिथिला के लिए आज बड़ा दिन है। शुरुआत में कुछ घरों तक PNG की आपूर्ति शुरू हुई है, लेकिन धीरे-धीरे शहर के प्रत्येक घर तक पाइपलाइन गैस का कनेक्शन पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब लोगों को गैस सिलेंडर रिफिल कराने और उसे घर तक लाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से मिथिला में पाइपलाइन गैस की सुविधा की शुरुआत हुई है। नेटवर्क का काम पूरा होने के साथ इसका दायरा लगातार बढ़ाया जाएगा।