बिजनौर में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का प्रदर्शन:संवैधानिक अधिकारों का उठाया मुद्दा, SC-ST-OBC को प्रतिनिधित्व देने की मांग

बिजनौर में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का प्रदर्शन:संवैधानिक अधिकारों का उठाया मुद्दा, SC-ST-OBC को प्रतिनिधित्व देने की मांग

बिजनौर कलेक्ट्रेट पर गुरुवार दोपहर 12 आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘संपूर्ण भागीदारी आंदोलन’ के तहत राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन दोपहर 3 बजे तक चला। ज्ञापन में SC, ST, OBC, महिलाओं और अन्य वंचित वर्गों की भागीदारी से जुड़ी कई मांगें उठाई गईं। महिलाओं को 50% आरक्षण देने की मांग प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समानता और समान अवसर का अधिकार देता है। इसके बावजूद वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल रही है। ज्ञापन में महिला आरक्षण में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी और SC, ST व OBC महिलाओं के लिए ‘कोटे के अंदर कोटा’ देने की मांग की गई। जातिगत जनगणना और न्यायपालिका में भागीदारी की मांग कार्यकर्ताओं ने OBC को राजनीतिक संस्थाओं में उचित प्रतिनिधित्व देने, जातिगत जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम बनाने और न्यायपालिका में वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। SC, ST और OBC के खाली बैकलॉग पदों को भी तत्काल भरने की मांग रखी गई। सरकारी ठेकों और निजी क्षेत्र में प्रतिनिधित्व की मांग ज्ञापन में सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण लागू करने के साथ सरकारी ठेकों और खरीद में SC, ST और OBC की भागीदारी बढ़ाने की मांग की गई। निजी क्षेत्र में भी वंचित वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई। प्रदर्शनकारियों ने मंडल आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह लागू करने और शिक्षा के क्षेत्र में छात्रावासों की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में गौहर इकबाल, आरिफ मलिक, गुलफाम अली, प्रशांत महासागर, निहाल सिंह, रजत कुमार, प्रताप सिंह, रोहित सागर, ओमपाल, शेर सिंह, विवेक सैन, नरेश कुमार, फईम अंसारी, ललित आजाद, आयुष चौहान, हरज्ञान प्रजापति, सलाम अंसारी, घनी उसमान, सुरेश सैनी, जितेंद्र राणा, शहजाद अहमद, अशोक कुमार, सरफराज मलिक, नपेंद्र कुमार, संजय कुमार, बहार आलम, सुभाष कुमार, नरेंद्र कुमार, रोहित कुमार और खुर्शीद मंसूरी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *