परचून की दुकान की आड़ में गांजा बेचने का आरोप:पुलिस ने 1 किलो गांजा पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार; 12 हजार में सप्लायर से खरीदता था

परचून की दुकान की आड़ में गांजा बेचने का आरोप:पुलिस ने 1 किलो गांजा पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार; 12 हजार में सप्लायर से खरीदता था

शिवपुरी जिले के बैराड़ में पुलिस ने परचून की दुकान की आड़ में गांजा बेचने के आरोप में 52 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुकान से 1 किलो 138 ग्राम गांजा और 3,730 रुपए नकद बरामद किए हैं। जब्त गांजे और नकदी की कुल कीमत 23,730 रुपए है। बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि 24 सितंबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर-6 निवासी मातादीन शर्मा अपनी दुकान पर अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। फिर पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम मातादीन पुत्र कमरलाल शर्मा (52) निवासी वार्ड नंबर-6, बैराड़ बताया। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली। इस दौरान प्लास्टिक के कट्टे में सूखा गांजा मिला। इसका वजन 1 किलो 138 ग्राम निकला। पुलिस ने दुकान से 3,730 रुपए नकद भी बरामद किए। 12 हजार रुपए किलो में खरीदने का दावा पुलिस पूछताछ में मातादीन ने बताया कि वह पोहरी निवासी भल्लू बाबा गोस्वामी से करीब 12 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से गांजा खरीदकर लाता था। इसके बाद इसे करीब 18 से 20 हजार रुपए प्रति किलो में बेचता था। पुलिस आरोपी के बताए सप्लायर भल्लू बाबा गोस्वामी की भूमिका की भी जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *