बांका में बुनकरी से जुड़े 50-60 परिवारों का होगा सर्वे:जीविका से जोड़कर रोजगार से जोड़ने की तैयारी; रहमडीह-चकमुनिया-मकरमडीह में पहल

बांका में बुनकरी से जुड़े 50-60 परिवारों का होगा सर्वे:जीविका से जोड़कर रोजगार से जोड़ने की तैयारी; रहमडीह-चकमुनिया-मकरमडीह में पहल

बांका के रजौन प्रखंड के तेरह माइल क्षेत्र में बुनकरी से जुड़े परिवारों को रोजगार से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। रहमडीह, चकमुनिया, मकरमडीह समेत आसपास के गांवों में बुनकरी का पारंपरिक काम करने वाले परिवारों की पहचान कर उनका सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद इन परिवारों को जीविका से जोड़कर जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। पटना से पहुंचीं वूमेन्स वर्ल्ड बैंकिंग की प्रोजेक्ट मैनेजर दिव्या चौरसिया की मौजूदगी में जीविका दीदियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान उन्हें बुनकरी से जुड़े परिवारों की पहचान कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि रजौन प्रखंड क्षेत्र में करीब 50 से 60 परिवार बुनकरी के पारंपरिक काम से जुड़े हैं। इनमें रहमडीह, चकमुनिया और मकरमडीह समेत आसपास के गांवों के परिवार शामिल हैं। संसाधन और जरूरतों की भी जुटाई जाएगी जानकारी जीविका दीदियों को सभी बुनकर परिवारों का सर्वे करने को कहा गया है। इसमें परिवारों की वर्तमान स्थिति, बुनकरी में इस्तेमाल होने वाले संसाधन, उनकी जरूरतों और रोजगार बढ़ाने की संभावनाओं की जानकारी जुटाई जाएगी। सरकारी योजनाओं से जोड़ने की तैयारी अधिकारियों के अनुसार, सर्वे पूरा होने के बाद बुनकर परिवारों को जीविका से जोड़कर उन्हें आवश्यक सहयोग देने की पहल की जाएगी। परिवारों को संगठित कर सरकारी योजनाओं और जीविका की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने पर भी काम होगा। इस पहल का उद्देश्य बुनकरी के पारंपरिक हुनर को बनाए रखने के साथ बुनकर परिवारों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इससे स्थानीय स्तर पर महिलाओं को भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सकेगा। बैठक में बीपीएम मुकेश कुमार, सीसी आलोक कुमार, अनिल कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। बांका के रजौन प्रखंड के तेरह माइल क्षेत्र में बुनकरी से जुड़े परिवारों को रोजगार से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। रहमडीह, चकमुनिया, मकरमडीह समेत आसपास के गांवों में बुनकरी का पारंपरिक काम करने वाले परिवारों की पहचान कर उनका सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद इन परिवारों को जीविका से जोड़कर जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। पटना से पहुंचीं वूमेन्स वर्ल्ड बैंकिंग की प्रोजेक्ट मैनेजर दिव्या चौरसिया की मौजूदगी में जीविका दीदियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान उन्हें बुनकरी से जुड़े परिवारों की पहचान कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि रजौन प्रखंड क्षेत्र में करीब 50 से 60 परिवार बुनकरी के पारंपरिक काम से जुड़े हैं। इनमें रहमडीह, चकमुनिया और मकरमडीह समेत आसपास के गांवों के परिवार शामिल हैं। संसाधन और जरूरतों की भी जुटाई जाएगी जानकारी जीविका दीदियों को सभी बुनकर परिवारों का सर्वे करने को कहा गया है। इसमें परिवारों की वर्तमान स्थिति, बुनकरी में इस्तेमाल होने वाले संसाधन, उनकी जरूरतों और रोजगार बढ़ाने की संभावनाओं की जानकारी जुटाई जाएगी। सरकारी योजनाओं से जोड़ने की तैयारी अधिकारियों के अनुसार, सर्वे पूरा होने के बाद बुनकर परिवारों को जीविका से जोड़कर उन्हें आवश्यक सहयोग देने की पहल की जाएगी। परिवारों को संगठित कर सरकारी योजनाओं और जीविका की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने पर भी काम होगा। इस पहल का उद्देश्य बुनकरी के पारंपरिक हुनर को बनाए रखने के साथ बुनकर परिवारों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इससे स्थानीय स्तर पर महिलाओं को भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सकेगा। बैठक में बीपीएम मुकेश कुमार, सीसी आलोक कुमार, अनिल कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *