औरंगाबाद के सदर प्रखंड अंतर्गत फेसर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हथियारों से लैस अपराधियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख रुपए लूट लिये। घटना बद्री बिगहा और पिरौटा गांव के बीच की है। गोली लगने से पिरौटा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार कुरहमा गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा का सीएसपी संचालित करते हैं। गुरुवार सुबह वह अपने घर से सीएसपी खोलने के लिए कुरहमा जा रहे थे। इसी दौरान बद्री बिगहा और पिरौटा गांव के बीच बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक दी। बताया जाता है कि अपराधियों ने हथियार के बल पर उनसे रुपये छीनने का प्रयास किया। जांघ में मारी गोली, तीन लाख रुपये लेकर फरार बताया गया कि बाइक सवार दो अपराधियों ने प्रदीप कुमार को रोकने के बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक अन्य अपराधी भी मौके पर पहुंच गया। अपराधियों ने सीएसपी संचालक से रुपये छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान एक अपराधी ने प्रदीप कुमार की जांघ में गोली मार दी। गोली लगते ही प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधियों ने उनके पास रखे करीब तीन लाख रुपये लूट लिये और बाइक से फरार हो गये। पैक्स अध्यक्ष राजू यादव के अनुसार अपराधी सीएसपी संचालक का लैपटॉप और अन्य सामान भी अपने साथ ले गये हैं। घायल प्रदीप कुमार ने किसी तरह आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया। पुलिस ने शुरू की छानबीन, अपराधियों की तलाश तेज घटना की सूचना मिलते ही फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। अपराधियों के भागने की दिशा और उनके हुलिये के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। दिनदहाड़े सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख रुपये लूटे जाने की घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय हुई इस वारदात से सड़क पर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी में जुटी है। घटना में शामिल अपराधियों की संख्या, उनके इस्तेमाल किए गए वाहन और लूटे गये सामान के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। औरंगाबाद के सदर प्रखंड अंतर्गत फेसर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हथियारों से लैस अपराधियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख रुपए लूट लिये। घटना बद्री बिगहा और पिरौटा गांव के बीच की है। गोली लगने से पिरौटा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार कुरहमा गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा का सीएसपी संचालित करते हैं। गुरुवार सुबह वह अपने घर से सीएसपी खोलने के लिए कुरहमा जा रहे थे। इसी दौरान बद्री बिगहा और पिरौटा गांव के बीच बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक दी। बताया जाता है कि अपराधियों ने हथियार के बल पर उनसे रुपये छीनने का प्रयास किया। जांघ में मारी गोली, तीन लाख रुपये लेकर फरार बताया गया कि बाइक सवार दो अपराधियों ने प्रदीप कुमार को रोकने के बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक अन्य अपराधी भी मौके पर पहुंच गया। अपराधियों ने सीएसपी संचालक से रुपये छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान एक अपराधी ने प्रदीप कुमार की जांघ में गोली मार दी। गोली लगते ही प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधियों ने उनके पास रखे करीब तीन लाख रुपये लूट लिये और बाइक से फरार हो गये। पैक्स अध्यक्ष राजू यादव के अनुसार अपराधी सीएसपी संचालक का लैपटॉप और अन्य सामान भी अपने साथ ले गये हैं। घायल प्रदीप कुमार ने किसी तरह आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया। पुलिस ने शुरू की छानबीन, अपराधियों की तलाश तेज घटना की सूचना मिलते ही फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। अपराधियों के भागने की दिशा और उनके हुलिये के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। दिनदहाड़े सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख रुपये लूटे जाने की घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय हुई इस वारदात से सड़क पर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी में जुटी है। घटना में शामिल अपराधियों की संख्या, उनके इस्तेमाल किए गए वाहन और लूटे गये सामान के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

