जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी और छेड़खानी करने वाला मुख्य आरोपी नंदन यादव रीलबाज निकला। नंदन अपने इंस्टाग्राम पर तरह-तरह का वीडियो बनाता था। किसी में आरोपी शराब पीते नजर आ रहा है, तो किसी में वो अपने मूंछों पर ताव देते हुए जातिवाद पर रील बना रहा है। एक वीडियो में बैकग्राउंड में आवाज आती है- ‘शेर को जगाना और यादव को समझाना किसी के बस की बात नहीं… जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां यादव जी खड़े होते हैं… किंग ऑफ यादव जी।’ पुलिस कार्रवाई से कुछ दिन पहले पोस्ट की गई एक दूसरी रील में ‘गोली ठोक के दिखा’ जैसे बोल वाला ऑडियो इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि रील में नंदन का फोकस खुद को दबंग दिखाने पर रहता है। इतना ही नहीं वो अपने आप को रील के जरिए बालू माफिया भी बताया है। जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी और छेड़खानी करने वाला मुख्य आरोपी नंदन यादव रीलबाज निकला। नंदन अपने इंस्टाग्राम पर तरह-तरह का वीडियो बनाता था। किसी में आरोपी शराब पीते नजर आ रहा है, तो किसी में वो अपने मूंछों पर ताव देते हुए जातिवाद पर रील बना रहा है। एक वीडियो में बैकग्राउंड में आवाज आती है- ‘शेर को जगाना और यादव को समझाना किसी के बस की बात नहीं… जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां यादव जी खड़े होते हैं… किंग ऑफ यादव जी।’ पुलिस कार्रवाई से कुछ दिन पहले पोस्ट की गई एक दूसरी रील में ‘गोली ठोक के दिखा’ जैसे बोल वाला ऑडियो इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि रील में नंदन का फोकस खुद को दबंग दिखाने पर रहता है। इतना ही नहीं वो अपने आप को रील के जरिए बालू माफिया भी बताया है।

