पति से झगड़े के बाद पत्नी ने लगाई फांसी:पिंजौर में बच्चों को स्कूल छोड़ने गया ऑटो ड्राइवर, दो बच्चों की मां थी महिला

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने लगाई फांसी:पिंजौर में बच्चों को स्कूल छोड़ने गया ऑटो ड्राइवर, दो बच्चों की मां थी महिला

पंचकूला जिले के पिंजौर में 22 साल की एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान कौशल्या डैम के पास रहने वाली लता के रूप में हुई है। पति विजय ने बताया कि ऑटो ठीक कराने के लिए पैसे मांगने पर उनकी पत्नी से झगड़ा हुआ था। महिला के पति विजय ने बताया कि झगड़े के बाद वह अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने चला गया। जब वह घर लौटा और दरवाजा खटखटाया तो लता ने कुंडी नहीं खोली। इसके बाद विजय सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ा और लोहे का दरवाजा तोड़ा। अंदर उसकी पत्नी लता फांसी पर लटकी हुई थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित विजय ने तुरंत अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। लता को पिंजौर अर्बन पॉलीक्लिनिक सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय ने बताया कि उनकी शादी को 8 साल हो चुके थे। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें 7 साल की बेटी और 5 साल का बेटा शामिल है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लता के शव को कालका अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *