जमुई कांड-कोर्ट में मुख्य आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़:कहा- उसके खिलाफ आक्रोश का प्रतिक; पटना में राजद बोली- हाफ नहीं फुल एनकाउंटर हो

जमुई कांड-कोर्ट में मुख्य आरोपी को वकील ने जड़ा थप्पड़:कहा- उसके खिलाफ आक्रोश का प्रतिक; पटना में राजद बोली- हाफ नहीं फुल एनकाउंटर हो

जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी हरेराम यादव को बुधवार शाम कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकलते समय एडवोकेट आकाश पांडे ने आरोपी को जोरदार थप्पड़ मारा। कोर्ट के बाहर मौजूद लोगों की भीड़ ने आरोपी से पूछा- अगर तुम्हारी बहन रहती तो भी तुम यही करते। एडवोकेट आकाश पांडेय ने कहा, छात्रा के साथ जिस तरह की घटना हुई, उसे लेकर मेरे मन में काफी आक्रोश था। आरोपी ने जो काम किया, उसके लिए पूरा जमुई शर्मिंदा है। यह थप्पड़ सिर्फ उसके चेहरे पर नहीं, बल्कि उसके किए कारनामे के खिलाफ लोगों के आक्रोश का प्रतीक है। पेशी को लेकर एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा, कल एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक हरेराम यादव मेडिकली फिट हो गया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, दूसरा आरोपी अभी पूरी तरह फिट नहीं है, इसलिए उसकी आज कोर्ट में पेशी नहीं हो पाएगी। पहले कोट के बाहर की देखें तस्वीरें… 22 सितंबर को कोट में पेश हुआ हरेराम इस मामले को लेकर जमुई SP विश्वजीत दयाल ने बताया, 19 सितंबर की शाम घटना घटी थी। हमें 2 दिन बाद वीडियो वायरल होने पर इसकी सूचना मिली। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पहले 3 नाबालिगों को पकड़ा। फिर 22 सितंबर को दो मुख्य आरोपी नंदन और हरेराम का हाफ एनकाउंटर कर अरेस्ट किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इनमें हरेराम यादव को डॉक्टरों ने मेडिकल फिट घोषित कर दिया। जिसके बाद उसे कोट में पेश किया गया था। वहीं, दूसरा आरोपी अभी अस्पताल में इलाजरत है। उसकी स्थिति की जानकारी कोट को दे दी गई है। अब 14 दिनों हरेराम जेल में रहेगा। पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद यह पता लगाया जाएगा कि घटना के समय उनके साथ और कौन-कौन लोग मौजूद थे, वे वहां किस परिस्थिति में पहुंचे थे और उनका उद्देश्य क्या था। पूछताछ में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई पुलिस के अनुसार, घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है। वीडियो से जुड़े करीब 120 URL क्रिएटर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन लोगों को विधिवत नोटिस दिया जाएगा और नोटिस के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले जरूरी पूछताछ की जाएगी। जरूरत पड़ने पर न्यायालय से रिमांड लेकर भी पूछताछ की जाएगी। घटनास्थल पर नियमित पेट्रोलिंग नहीं, स्ट्रीट लाइट की भी कमी पुलिस अधिकारी ने स्वीकार किया कि घटनास्थल वाले क्षेत्र में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होती थी। वहां पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने कहा, अब उस इलाके में गश्ती व्यवस्था को और बढ़ाया जाएगा, ताकि नियमित रूप से पुलिस की मौजूदगी बनी रहे। राजद का विरोध प्रदर्शन इधर, इस घटना को लेकर पटना में लगातार 2 दिनों से प्रदर्शन जारी है। बुधवार को पटना में राजद ने विरोध प्रदर्शन किया। राजद की महिला कार्यकर्ता राजद दफ्तर से इनकम टैक्स के लिए निकलीं। वहां उन्होंने सीएम का पुतला दहन किया। इस दौरान राजद की महिला नेत्री नजीमा जमाल ने कहा कि जमुई कांड के आरोपी का फुल एनकाउंटर होना चाहिए। बिहार में गरीबों के घर पर बुलडोजर तो चल जाता है, लेकिन ऐसे आरोपियों के घर पर कब बुलडोजर चलेगा। राजद नेताओं का आरोप है कि राज्य में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। पार्टी की ओर से जमुई की घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल की मांग की जा रही है। इधर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव महिला सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिलने पहुंचे हैं। RJD प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें देखिए
‘जात-पात करने से काम नहीं चलेगा’ इससे पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जात-पात की बात करने से काम नहीं चलेगा। ऐसे अपराध करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो और किसी भी जाति का हो। अपराधियों की कोई जाति नहीं होती, जो अपराध करे, उसे सजा मिलनी चाहिए।’ यह मामूली घटना नहीं है। इस घटना को लेकर देशभर में सरकार की आलोचना हो रही है। इससे पहले भी कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। सरकार को बताना चाहिए कि उन घटनाओं पर क्या कार्रवाई हुई। राज्यपाल से मिले पप्पू यादव पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। वो बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर जमुई की घटना और राज्य में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। पप्पू यादव ने कहा कि राज्यपाल से जमुई कांड और बाढ़ को लेकर लंबी चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि मैं इस मामले को देख रहा हूं। शाम 5 बजे कारगिल चौक पर जन सुराज का प्रदर्शन जन सुराज संघर्ष वाहिनी की ओर से शाम 5 बजे जमुई की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। जन सुराज के छात्र और युवा कार्यकर्ताओं ने इसे बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया। पटना में जमुई कांड के खिलाफ जन सुराज संघर्ष वाहिनी ने प्रदर्शन किया। जन सुराज के नेताओं ने कहा- आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी हरेराम यादव को बुधवार शाम कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकलते समय एडवोकेट आकाश पांडे ने आरोपी को जोरदार थप्पड़ मारा। कोर्ट के बाहर मौजूद लोगों की भीड़ ने आरोपी से पूछा- अगर तुम्हारी बहन रहती तो भी तुम यही करते। एडवोकेट आकाश पांडेय ने कहा, छात्रा के साथ जिस तरह की घटना हुई, उसे लेकर मेरे मन में काफी आक्रोश था। आरोपी ने जो काम किया, उसके लिए पूरा जमुई शर्मिंदा है। यह थप्पड़ सिर्फ उसके चेहरे पर नहीं, बल्कि उसके किए कारनामे के खिलाफ लोगों के आक्रोश का प्रतीक है। पेशी को लेकर एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा, कल एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक हरेराम यादव मेडिकली फिट हो गया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, दूसरा आरोपी अभी पूरी तरह फिट नहीं है, इसलिए उसकी आज कोर्ट में पेशी नहीं हो पाएगी। पहले कोट के बाहर की देखें तस्वीरें… 22 सितंबर को कोट में पेश हुआ हरेराम इस मामले को लेकर जमुई SP विश्वजीत दयाल ने बताया, 19 सितंबर की शाम घटना घटी थी। हमें 2 दिन बाद वीडियो वायरल होने पर इसकी सूचना मिली। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पहले 3 नाबालिगों को पकड़ा। फिर 22 सितंबर को दो मुख्य आरोपी नंदन और हरेराम का हाफ एनकाउंटर कर अरेस्ट किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इनमें हरेराम यादव को डॉक्टरों ने मेडिकल फिट घोषित कर दिया। जिसके बाद उसे कोट में पेश किया गया था। वहीं, दूसरा आरोपी अभी अस्पताल में इलाजरत है। उसकी स्थिति की जानकारी कोट को दे दी गई है। अब 14 दिनों हरेराम जेल में रहेगा। पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद यह पता लगाया जाएगा कि घटना के समय उनके साथ और कौन-कौन लोग मौजूद थे, वे वहां किस परिस्थिति में पहुंचे थे और उनका उद्देश्य क्या था। पूछताछ में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई पुलिस के अनुसार, घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है। वीडियो से जुड़े करीब 120 URL क्रिएटर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन लोगों को विधिवत नोटिस दिया जाएगा और नोटिस के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले जरूरी पूछताछ की जाएगी। जरूरत पड़ने पर न्यायालय से रिमांड लेकर भी पूछताछ की जाएगी। घटनास्थल पर नियमित पेट्रोलिंग नहीं, स्ट्रीट लाइट की भी कमी पुलिस अधिकारी ने स्वीकार किया कि घटनास्थल वाले क्षेत्र में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होती थी। वहां पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने कहा, अब उस इलाके में गश्ती व्यवस्था को और बढ़ाया जाएगा, ताकि नियमित रूप से पुलिस की मौजूदगी बनी रहे। राजद का विरोध प्रदर्शन इधर, इस घटना को लेकर पटना में लगातार 2 दिनों से प्रदर्शन जारी है। बुधवार को पटना में राजद ने विरोध प्रदर्शन किया। राजद की महिला कार्यकर्ता राजद दफ्तर से इनकम टैक्स के लिए निकलीं। वहां उन्होंने सीएम का पुतला दहन किया। इस दौरान राजद की महिला नेत्री नजीमा जमाल ने कहा कि जमुई कांड के आरोपी का फुल एनकाउंटर होना चाहिए। बिहार में गरीबों के घर पर बुलडोजर तो चल जाता है, लेकिन ऐसे आरोपियों के घर पर कब बुलडोजर चलेगा। राजद नेताओं का आरोप है कि राज्य में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। पार्टी की ओर से जमुई की घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल की मांग की जा रही है। इधर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव महिला सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिलने पहुंचे हैं। RJD प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें देखिए
‘जात-पात करने से काम नहीं चलेगा’ इससे पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जात-पात की बात करने से काम नहीं चलेगा। ऐसे अपराध करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो और किसी भी जाति का हो। अपराधियों की कोई जाति नहीं होती, जो अपराध करे, उसे सजा मिलनी चाहिए।’ यह मामूली घटना नहीं है। इस घटना को लेकर देशभर में सरकार की आलोचना हो रही है। इससे पहले भी कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। सरकार को बताना चाहिए कि उन घटनाओं पर क्या कार्रवाई हुई। राज्यपाल से मिले पप्पू यादव पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। वो बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर जमुई की घटना और राज्य में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। पप्पू यादव ने कहा कि राज्यपाल से जमुई कांड और बाढ़ को लेकर लंबी चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि मैं इस मामले को देख रहा हूं। शाम 5 बजे कारगिल चौक पर जन सुराज का प्रदर्शन जन सुराज संघर्ष वाहिनी की ओर से शाम 5 बजे जमुई की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। जन सुराज के छात्र और युवा कार्यकर्ताओं ने इसे बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया। पटना में जमुई कांड के खिलाफ जन सुराज संघर्ष वाहिनी ने प्रदर्शन किया। जन सुराज के नेताओं ने कहा- आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *