बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत:तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत:तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एक एसएसबी जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जवान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, आरक्षी धनेश्वर डी पाटिल एसएसबी की 59वीं बटालियन में तैनात थे। बुधवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी जवानों ने उन्हें तुरंत कैंप अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें नानपारा के सीएचसी रेफर कर दिया। सीएचसी नानपारा लाए जाने पर डॉक्टरों ने जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। जवान की मौत से बटालियन में दुख का माहौल है। नानपारा के प्रभारी निरीक्षक गुरुसेन सिंह ने बताया कि जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *