फिरोजपुर पुलिस ने चोरी, स्नैचिंग और गुम हुए 120 मोबाइल:लंबे समय बाद असली मालिकों को लौटाए गए, बेटी का गिफ्ट वापस मिलने से महिला खुश

फिरोजपुर पुलिस ने चोरी, स्नैचिंग और गुम हुए 120 मोबाइल:लंबे समय बाद असली मालिकों को लौटाए गए, बेटी का गिफ्ट वापस मिलने से महिला खुश

फिरोजपुर पुलिस ने चोरी, स्नैचिंग और गुम हुए 120 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखी। कई लोगों ने बताया कि यह फोन उनके लिए सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि उससे जुड़ी यादों के कारण खास था। मोबाइल वापस लेने पहुंची कर्मपाल कौर भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि यह मोबाइल उनके भाई ने खरीदा था, लेकिन अब उनका भाई इस दुनिया में नहीं है। भाई की याद से जुड़ा होने के कारण यह फोन उनके लिए बेहद खास था। मोबाइल वापस मिलने के बाद उन्होंने कहा कि अब वह इसे अपने भाई की याद के तौर पर संभालकर रखेंगी।
बेटी ने तोहफे में दिया था फोन, हो गया था चोरी एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसने बहुत मेहनत से यह मोबाइल खरीदा था, लेकिन चोरी होने के बाद उसे वापस मिलने की उम्मीद कम थी। वहीं, एक महिला ने कहा कि उसकी बेटी ने उसे यह फोन तोहफे में दिया था। मोबाइल चोरी होने के बाद जब पुलिस ने उसे बरामद कर वापस किया, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एसएसपी फिरोजपुर भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने जानकारी दी कि पुलिस चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत 120 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *