भव्य रथयात्रा में विराजेंगे भगवान वामन

भव्य रथयात्रा में विराजेंगे भगवान वामन

भास्कर न्यूज | बक्सर भगवान वामन चेतना मंच के तत्वाधान में 23 सितंबर दिन बुधवार को भगवान वामन की दिव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए मंच द्वारा जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे एतिहासिक और दिव्य बनाने के लिए लोगों के बीच जोर शोर से जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि करीब-करीब रथ यात्रा सह भगवान वामन जन्मोत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस यात्रा को दिव्य रूप देने के लिए मंच के सभी सदस्य दिन-रात लगे हुए हैं। मंच के मीडिया राष्ट्रीय प्रभारी प्रमोद कुमार चौबे ने बताया कि भगवान वामन के दिव्य रथ यात्रा शहर के पौराणिक रामरेखा घाट से शुरू होगी, जो पीपी रोड होते हुए मुनीम चौक पहुंचेगी। वहां से फिर मेन रोड होते हुए नगर थाना के रास्ते भगवान वामनेश्वर धाम पहुंचेगी, जहां पर भगवान वामन की भव्य आरती की जाएगी। सोमेश्वर नाथ मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं पर महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय ने बताया कि भगवान वामन भगवान विष्णु के पांचवें अवतार थे, जिनका जन्म वामन द्वादशी के दिन सिद्धाश्रम की धरती पर हुआ था। उसी के उपलक्ष में हर साल वामन द्वादशी के दिन भगवान वामन की धूमधाम से जन्मोत्सव सह रथयात्रा यात्रा निकाली जाती है। जनसंपर्क अभियान में जिला सचिव दयानंद उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अभिषेक ओझा, उपाध्यक्ष सरोज तिवारी, नगर अध्यक्ष कमलाकर ओझा आदि थे। रथयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र देते मंच के सदस्य। भास्कर न्यूज | बक्सर भगवान वामन चेतना मंच के तत्वाधान में 23 सितंबर दिन बुधवार को भगवान वामन की दिव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए मंच द्वारा जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे एतिहासिक और दिव्य बनाने के लिए लोगों के बीच जोर शोर से जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि करीब-करीब रथ यात्रा सह भगवान वामन जन्मोत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस यात्रा को दिव्य रूप देने के लिए मंच के सभी सदस्य दिन-रात लगे हुए हैं। मंच के मीडिया राष्ट्रीय प्रभारी प्रमोद कुमार चौबे ने बताया कि भगवान वामन के दिव्य रथ यात्रा शहर के पौराणिक रामरेखा घाट से शुरू होगी, जो पीपी रोड होते हुए मुनीम चौक पहुंचेगी। वहां से फिर मेन रोड होते हुए नगर थाना के रास्ते भगवान वामनेश्वर धाम पहुंचेगी, जहां पर भगवान वामन की भव्य आरती की जाएगी। सोमेश्वर नाथ मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं पर महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय ने बताया कि भगवान वामन भगवान विष्णु के पांचवें अवतार थे, जिनका जन्म वामन द्वादशी के दिन सिद्धाश्रम की धरती पर हुआ था। उसी के उपलक्ष में हर साल वामन द्वादशी के दिन भगवान वामन की धूमधाम से जन्मोत्सव सह रथयात्रा यात्रा निकाली जाती है। जनसंपर्क अभियान में जिला सचिव दयानंद उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अभिषेक ओझा, उपाध्यक्ष सरोज तिवारी, नगर अध्यक्ष कमलाकर ओझा आदि थे। रथयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र देते मंच के सदस्य।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *