खगड़िया में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव:15 से 29 साल के युवा दिखाएंगे प्रतिभा, 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

खगड़िया में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव:15 से 29 साल के युवा दिखाएंगे प्रतिभा, 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

खगड़िया के युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के लिए 30वें जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन और जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय की ओर से आयोजित होने वाले इस उत्सव में जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा विभिन्न सांस्कृतिक, कलात्मक और रचनात्मक विधाओं में हिस्सा ले सकेंगे। गायन-नृत्य और वादन की होगी प्रतियोगिता युवा उत्सव में शास्त्रीय गायन, कथक नृत्य, एकल एवं समूह लोकगीत, एकल एवं समूह लोकनृत्य की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा तबला, हारमोनियम और बांसुरी वादन में भी युवा अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। चित्रकला से कहानी-कविता लेखन तक मौका सांस्कृतिक विधाओं के साथ रचनात्मक प्रतिभाओं को भी मंच दिया जाएगा। इसमें चित्रकला, मूर्तिकला, आर्ट एंड क्राफ्ट, फोटोग्राफी, भाषण तथा कहानी एवं कविता लेखन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। आवेदन के साथ आधार और फोटो जरूरी प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को निर्धारित फॉर्म में आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन 30 सितंबर 2026 तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, उत्सव पैलेस, राजेन्द्रनगर, खगड़िया में जमा कर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा युवाओं से भाग लेने की अपील जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने कहा कि युवा उत्सव जिले के प्रतिभावान युवाओं को अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर देगा। उन्होंने योग्य और इच्छुक युवाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने और उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ उसे बड़े मंच तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक युवा कलाकार इस आयोजन से जुड़ें और अपनी कला का प्रदर्शन करें। खगड़िया के युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के लिए 30वें जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन और जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय की ओर से आयोजित होने वाले इस उत्सव में जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा विभिन्न सांस्कृतिक, कलात्मक और रचनात्मक विधाओं में हिस्सा ले सकेंगे। गायन-नृत्य और वादन की होगी प्रतियोगिता युवा उत्सव में शास्त्रीय गायन, कथक नृत्य, एकल एवं समूह लोकगीत, एकल एवं समूह लोकनृत्य की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा तबला, हारमोनियम और बांसुरी वादन में भी युवा अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। चित्रकला से कहानी-कविता लेखन तक मौका सांस्कृतिक विधाओं के साथ रचनात्मक प्रतिभाओं को भी मंच दिया जाएगा। इसमें चित्रकला, मूर्तिकला, आर्ट एंड क्राफ्ट, फोटोग्राफी, भाषण तथा कहानी एवं कविता लेखन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। आवेदन के साथ आधार और फोटो जरूरी प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को निर्धारित फॉर्म में आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन 30 सितंबर 2026 तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, उत्सव पैलेस, राजेन्द्रनगर, खगड़िया में जमा कर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा युवाओं से भाग लेने की अपील जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने कहा कि युवा उत्सव जिले के प्रतिभावान युवाओं को अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर देगा। उन्होंने योग्य और इच्छुक युवाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने और उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ उसे बड़े मंच तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक युवा कलाकार इस आयोजन से जुड़ें और अपनी कला का प्रदर्शन करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *