पटना के कदमकुंआ इलाके से युवक लापता:12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, FIR दर्ज; पिता ने मदद की लगाई गुहार

पटना के कदमकुंआ इलाके से युवक लापता:12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, FIR दर्ज; पिता ने मदद की लगाई गुहार

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से एक युवक 8 सितंबर रात 9 बजे से लापता है। 12 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। लापता युवक की पहचान सैदपुर निवासी राजा कुमार(21) के तौर पर हुई है। परिवार के अनुसार, राजा के लापता होने के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मामले को लेकर कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। अनहोनी की जताई आशंका पिता अजय रजक ने बताया कि मेरा 10th पास आउट है। इंटरमीडिएट में एडमिशन लेने वाला था। अचानक मोहल्ले से गायब हो गया। जिस वक्त गायब हुआ, उस समय लाइट कटी हुई थी। पिछले 12 दिनों से हमलोग परेशान हैं। उसके साथ दो और लड़के मोहल्ले के गायब हुए थे। जिनमें से दो दिल्ली से मिले मेरा बेटा अभी तक नहीं मिला है। आशंका जाहिर की है कि उनके बेटा को गायब किया गया हैx और वह किसी संकट में है। पिता ने लगाई गुहार राजा के पिता अजय रजक ने आम लोगों, सामाजिक संगठनों और मीडिया से अपील की है कि उनके बेटे की तस्वीर और लापता होने की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि राजा का जल्द पता लगाया जा सके। पिता ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति को राजा के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह तुरंत परिवार, नजदीकी पुलिस स्टेशन या संबंधित पुलिस को सूचना दें। पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से एक युवक 8 सितंबर रात 9 बजे से लापता है। 12 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। लापता युवक की पहचान सैदपुर निवासी राजा कुमार(21) के तौर पर हुई है। परिवार के अनुसार, राजा के लापता होने के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मामले को लेकर कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। अनहोनी की जताई आशंका पिता अजय रजक ने बताया कि मेरा 10th पास आउट है। इंटरमीडिएट में एडमिशन लेने वाला था। अचानक मोहल्ले से गायब हो गया। जिस वक्त गायब हुआ, उस समय लाइट कटी हुई थी। पिछले 12 दिनों से हमलोग परेशान हैं। उसके साथ दो और लड़के मोहल्ले के गायब हुए थे। जिनमें से दो दिल्ली से मिले मेरा बेटा अभी तक नहीं मिला है। आशंका जाहिर की है कि उनके बेटा को गायब किया गया हैx और वह किसी संकट में है। पिता ने लगाई गुहार राजा के पिता अजय रजक ने आम लोगों, सामाजिक संगठनों और मीडिया से अपील की है कि उनके बेटे की तस्वीर और लापता होने की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि राजा का जल्द पता लगाया जा सके। पिता ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति को राजा के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह तुरंत परिवार, नजदीकी पुलिस स्टेशन या संबंधित पुलिस को सूचना दें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *