पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने वर्चुअल साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीएसपीडीसीएल के अधिकारी और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कलेक्टर ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बिजली विभाग को सभी शासकीय कार्यक्रमों में स्टॉल लगाकर पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाने कहा। बैंकों को आवेदन की संख्या बढ़ाने और लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारी रहे मौजूद उन्होंने कहा कि किसी भी आवेदन को बिना ठोस कारण के निरस्त नहीं किया जाए। यदि किसी कारण से आवेदन अस्वीकृत किया जाता है तो संबंधित आवेदक को इसकी स्पष्ट वजह बताना जरूरी होगा। योजना के तहत सोलर लगाने और ऋण लेने की प्रक्रिया में भी आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन ने बैंक, सीएसपीडीसीएल और वेंडरों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने योजना के आवेदन स्वीकृति, ऋण वितरण और सोलर इंस्टॉलेशन की साप्ताहिक समीक्षा जारी रखने की बात कही। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

