पीएमसीएच में मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा:एक ही जगह 150 बेड का इनडोर, इमरजेंसी और 4 ओटी; नए भवन में शिफ्ट होंगे कई विभाग

पीएमसीएच में मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा:एक ही जगह 150 बेड का इनडोर, इमरजेंसी और 4 ओटी; नए भवन में शिफ्ट होंगे कई विभाग

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में चिकित्सा सेवाओं को नए भवनों में व्यवस्थित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। महीने के अंत तक सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, जनरल सर्जरी, क्लिनिकल पैथोलॉजी, ओपीडी और ट्राइएज विभाग नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे। नए भवन में सर्जरी विभाग 150 बेड के इनडोर के साथ काम करेगा। इमरजेंसी और चार अलग-अलग ऑपरेशन थिएटर (ओटी) भी इसी भवन में होंगे। अस्पताल प्रशासन ने शिफ्टिंग की प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को विभागाध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से नए भवन में शुरू करने की समय-सीमा तय की गई। इमरजेंसी मरीजों के लिए ट्राइएज व्यवस्था अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह कदम मरीजों को इलाज, इमरजेंसी, ऑपरेशन और जांच की सुविधाएं एक ही व्यवस्थित परिसर में उपलब्ध कराने में मदद करेगा। नए भवन में इमरजेंसी मरीजों के लिए ट्राइएज व्यवस्था भी शुरू की जाएगी। इसमें मरीजों की हालत के आधार पर उन्हें तीन श्रेणियों में रेड, येलो और ग्रीन जोन में बांटा जाएगा। रेड जोन में गंभीर और तत्काल इलाज की जरूरत वाले मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार मिलेगा। येलो जोन में ऐसे मरीज होंगे जिनकी स्थिति गंभीर है, लेकिन जान का खतरा तत्काल नहीं है। कम गंभीर मरीजों को ग्रीन जोन में रखा जाएगा। इस व्यवस्था का मकसद इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की भीड़ को व्यवस्थित करना है। इससे गंभीर मरीजों तक डॉक्टरों और जरूरी इलाज की सुविधा जल्द पहुंचेगी और उनकी प्राथमिकता तय करने में भी मदद मिलेगी। एक ही भवन में 150 बेड, इमरजेंसी और चार ओटी नए भवन में सर्जरी विभाग के लिए 150 बेड का इनडोर बनाया गया है। सर्जिकल मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था इसी भवन में होगी। इसके साथ इमरजेंसी सेवा भी यहीं से संचालित होगी। चार अलग-अलग ऑपरेशन थिएटर होने से सर्जरी से जुड़ी सेवाओं को एक ही भवन में संचालित करने में सुविधा होगी। मरीज को भर्ती करने से लेकर ऑपरेशन और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी उपचार तक की व्यवस्था एक-दूसरे से जुड़ी रहेगी। प्लास्टिक सर्जरी विभाग को भी इसी भवन में शिफ्ट करने की तैयारी है। इससे सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े मरीजों को संबंधित सेवाएं एक ही जगह मिलने की सुविधा होगी। 24 घंटे मिलेगी क्लिनिकल पैथोलॉजी की सुविधा नए भवन में 24 घंटे क्लिनिकल पैथोलॉजी सेवा शुरू करने की भी तैयारी है। इसका सीधा फायदा इमरजेंसी और इनडोर मरीजों को मिलेगा। मरीजों के सैंपल की जांच के लिए उन्हें दूसरे स्थान पर भेजने की जरूरत कम होगी।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सैंपल कलेक्शन से लेकर जांच और रिपोर्ट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को नए भवन की सेवाओं से जोड़ा जाएगा। खासकर इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि कई मामलों में जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल उपचार का निर्णय लेना पड़ता है। दवा लेने के लिए छठी मंजिल तक नहीं जाना पड़ेगा पीएमसीएच में मरीजों और उनके परिजनों की एक बड़ी परेशानी दवा लेने के लिए ऊपर की मंजिलों तक जाना है। वर्तमान व्यवस्था में सीयूबी और छठी मंजिल पर दवा वितरण होने के कारण मरीजों को लिफ्ट और सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता है। इससे लिफ्ट में भीड़ बढ़ने के साथ धक्का-मुक्की की स्थिति बनती है। अब ओपीडी के दवा काउंटर को सीयूबी से हटाकर आरएसबी के पास खुले स्थान में ले जाने की तैयारी है। यहां से मरीज दवा लेने के बाद सीधे बाहर निकल सकेंगे। इससे लिफ्ट और सीढ़ियों पर अनावश्यक भीड़ कम होने की उम्मीद है। वहीं, इमरजेंसी और इनडोर मरीजों के लिए ग्राउंड फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास 24 घंटे दवा काउंटर संचालित किया जाएगा। इससे भर्ती मरीजों और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के परिजनों को दवा के लिए दूसरे फ्लोर या भवन में जाने की जरूरत नहीं होगी। व्यवस्थित तरीके से होगी विभागों की शिफ्टिंग अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नए भवन में विभागों की शिफ्टिंग सिर्फ बेड स्थानांतरित करने तक सीमित नहीं होगी। मरीजों की जांच, इमरजेंसी, ऑपरेशन, दवा और अन्य जरूरी सेवाओं को आपस में जोड़कर व्यवस्था तैयार की जा रही है। इससे मरीजों को अलग-अलग सेवाओं के लिए अस्पताल परिसर में इधर-उधर जाने की जरूरत कम होगी। खासकर गंभीर मरीजों के मामले में इमरजेंसी, ओटी, इनडोर और जांच की सुविधाएं एक ही भवन में होने से इलाज की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है। पीएमसीएच के अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह के अनुसार, सितंबर महीने के अंत तक सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग को नए भवन में शिफ्ट करने की तैयारी है। 150 बेड का इनडोर, इमरजेंसी और चार ओटी के साथ ट्राइएज तथा 24 घंटे क्लिनिकल पैथोलॉजी जैसी व्यवस्थाएं भी इसी क्रम में शुरू की जाएंगी। वर्ल्ड क्लास हॉस्पिटल की सुविधा जल्द , वेटिंग लाउंज सुविधाओं में विस्तार पीएमसीएच के अस्पताल अधीक्षक डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया की पीएमसीएच अब वर्ल्ड क्लास हॉस्पिटल की सुविधा मिलने जा रही है। उन्होंने कहा मरीजों की संख्या बढ़ेगी तो उनका विश्वास भी बढ़ेगा। अस्पताल को और भव्य बनाने की दिशा कार्य किया जा रहा है। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में चिकित्सा सेवाओं को नए भवनों में व्यवस्थित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। महीने के अंत तक सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, जनरल सर्जरी, क्लिनिकल पैथोलॉजी, ओपीडी और ट्राइएज विभाग नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे। नए भवन में सर्जरी विभाग 150 बेड के इनडोर के साथ काम करेगा। इमरजेंसी और चार अलग-अलग ऑपरेशन थिएटर (ओटी) भी इसी भवन में होंगे। अस्पताल प्रशासन ने शिफ्टिंग की प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को विभागाध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से नए भवन में शुरू करने की समय-सीमा तय की गई। इमरजेंसी मरीजों के लिए ट्राइएज व्यवस्था अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह कदम मरीजों को इलाज, इमरजेंसी, ऑपरेशन और जांच की सुविधाएं एक ही व्यवस्थित परिसर में उपलब्ध कराने में मदद करेगा। नए भवन में इमरजेंसी मरीजों के लिए ट्राइएज व्यवस्था भी शुरू की जाएगी। इसमें मरीजों की हालत के आधार पर उन्हें तीन श्रेणियों में रेड, येलो और ग्रीन जोन में बांटा जाएगा। रेड जोन में गंभीर और तत्काल इलाज की जरूरत वाले मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार मिलेगा। येलो जोन में ऐसे मरीज होंगे जिनकी स्थिति गंभीर है, लेकिन जान का खतरा तत्काल नहीं है। कम गंभीर मरीजों को ग्रीन जोन में रखा जाएगा। इस व्यवस्था का मकसद इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की भीड़ को व्यवस्थित करना है। इससे गंभीर मरीजों तक डॉक्टरों और जरूरी इलाज की सुविधा जल्द पहुंचेगी और उनकी प्राथमिकता तय करने में भी मदद मिलेगी। एक ही भवन में 150 बेड, इमरजेंसी और चार ओटी नए भवन में सर्जरी विभाग के लिए 150 बेड का इनडोर बनाया गया है। सर्जिकल मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था इसी भवन में होगी। इसके साथ इमरजेंसी सेवा भी यहीं से संचालित होगी। चार अलग-अलग ऑपरेशन थिएटर होने से सर्जरी से जुड़ी सेवाओं को एक ही भवन में संचालित करने में सुविधा होगी। मरीज को भर्ती करने से लेकर ऑपरेशन और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी उपचार तक की व्यवस्था एक-दूसरे से जुड़ी रहेगी। प्लास्टिक सर्जरी विभाग को भी इसी भवन में शिफ्ट करने की तैयारी है। इससे सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े मरीजों को संबंधित सेवाएं एक ही जगह मिलने की सुविधा होगी। 24 घंटे मिलेगी क्लिनिकल पैथोलॉजी की सुविधा नए भवन में 24 घंटे क्लिनिकल पैथोलॉजी सेवा शुरू करने की भी तैयारी है। इसका सीधा फायदा इमरजेंसी और इनडोर मरीजों को मिलेगा। मरीजों के सैंपल की जांच के लिए उन्हें दूसरे स्थान पर भेजने की जरूरत कम होगी।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सैंपल कलेक्शन से लेकर जांच और रिपोर्ट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को नए भवन की सेवाओं से जोड़ा जाएगा। खासकर इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि कई मामलों में जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल उपचार का निर्णय लेना पड़ता है। दवा लेने के लिए छठी मंजिल तक नहीं जाना पड़ेगा पीएमसीएच में मरीजों और उनके परिजनों की एक बड़ी परेशानी दवा लेने के लिए ऊपर की मंजिलों तक जाना है। वर्तमान व्यवस्था में सीयूबी और छठी मंजिल पर दवा वितरण होने के कारण मरीजों को लिफ्ट और सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता है। इससे लिफ्ट में भीड़ बढ़ने के साथ धक्का-मुक्की की स्थिति बनती है। अब ओपीडी के दवा काउंटर को सीयूबी से हटाकर आरएसबी के पास खुले स्थान में ले जाने की तैयारी है। यहां से मरीज दवा लेने के बाद सीधे बाहर निकल सकेंगे। इससे लिफ्ट और सीढ़ियों पर अनावश्यक भीड़ कम होने की उम्मीद है। वहीं, इमरजेंसी और इनडोर मरीजों के लिए ग्राउंड फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास 24 घंटे दवा काउंटर संचालित किया जाएगा। इससे भर्ती मरीजों और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के परिजनों को दवा के लिए दूसरे फ्लोर या भवन में जाने की जरूरत नहीं होगी। व्यवस्थित तरीके से होगी विभागों की शिफ्टिंग अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नए भवन में विभागों की शिफ्टिंग सिर्फ बेड स्थानांतरित करने तक सीमित नहीं होगी। मरीजों की जांच, इमरजेंसी, ऑपरेशन, दवा और अन्य जरूरी सेवाओं को आपस में जोड़कर व्यवस्था तैयार की जा रही है। इससे मरीजों को अलग-अलग सेवाओं के लिए अस्पताल परिसर में इधर-उधर जाने की जरूरत कम होगी। खासकर गंभीर मरीजों के मामले में इमरजेंसी, ओटी, इनडोर और जांच की सुविधाएं एक ही भवन में होने से इलाज की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है। पीएमसीएच के अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह के अनुसार, सितंबर महीने के अंत तक सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग को नए भवन में शिफ्ट करने की तैयारी है। 150 बेड का इनडोर, इमरजेंसी और चार ओटी के साथ ट्राइएज तथा 24 घंटे क्लिनिकल पैथोलॉजी जैसी व्यवस्थाएं भी इसी क्रम में शुरू की जाएंगी। वर्ल्ड क्लास हॉस्पिटल की सुविधा जल्द , वेटिंग लाउंज सुविधाओं में विस्तार पीएमसीएच के अस्पताल अधीक्षक डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया की पीएमसीएच अब वर्ल्ड क्लास हॉस्पिटल की सुविधा मिलने जा रही है। उन्होंने कहा मरीजों की संख्या बढ़ेगी तो उनका विश्वास भी बढ़ेगा। अस्पताल को और भव्य बनाने की दिशा कार्य किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *