विधायक पूजा के खाते से 1.55 लाख रुपए की ठगी:फोन-पे के जरिए लगातार कटे पैसे, प्रयागराज के साइबर थाने में केस दर्ज

विधायक पूजा के खाते से 1.55 लाख रुपए की ठगी:फोन-पे के जरिए लगातार कटे पैसे, प्रयागराज के साइबर थाने में केस दर्ज

कौशाम्बी की चायल विधायक पूजा पाल के बैंक खाते से फोन-पे और यूपीआई के जरिए करीब 1.55 लाख रुपए की ठगी हुई। 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खाते से कई बार रकम निकाली गई। 14 सितंबर को जानकारी होने पर बैंक खाते की जांच कराई गई तो अनधिकृत लेनदेन का पता चला। विधायक की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। PhonePe/UPI से लगातार कटे रुपए विधायक पूला पाल का धूमनगंज स्थित एक बैंक शाखा में खाता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खाते से फोनपे/यूपीआई के माध्यम से कई बार धनराशि निकाली गई। 14 सितंबर को इसकी जानकारी होने पर खाते का विवरण चेक कराया गया। इसमें करीब 1.55 लाख रुपए के अनधिकृत लेनदेन सामने आए। उन्होंने अपने आईफोन में मौजूद व्यक्तिगत और महत्वपूर्ण डाटा के अनधिकृत एक्सेस या लीक होने की आशंका भी जताई गई है। वहीं पुलिस अब साइबर सेल की मदद से मोबाइल, फोनपे, यूपीआई और खाते की लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके iPhone 17 Air में किसी ने अवैध तरीके से घुसपैठ कर बैंकिंग और निजी डेटा का गलत इस्तेमाल किया है। ट्रांजेक्शन और मोबाइल की जांच की मांग विधायक ने साइबर क्राइम पुलिस से संबंधित अवधि के सभी PhonePe/UPI लेन-देन और उनके UTR/Transaction ID की जांच कराने का अनुरोध किया है। साथ ही बैंक खाते और मोबाइल की तकनीकी जांच की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि जांच के दौरान किसी व्यक्ति, डिवाइस, UPI ID या बैंक खाते की संलिप्तता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। रकम वापस दिलाने की भी मांग विधायक ने खाते से आगे होने वाली अवैध निकासी रोकने और निकाली गई रकम वापस दिलाने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया है। शिकायत की प्रतियां साइबर क्राइम थाना प्रयागराज, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज और संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक को भी भेजी गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… छात्रा के हत्यारों को उम्रकैद, जिंदा जला दिया था:सुल्तानपुर में जेल जा रहे पति से लिपटकर रोई पत्नी; मां ने बेटे को दिए 500 रुपए सुल्तानपुर में चर्चित छात्रा श्रद्धा सिंह के 2 हत्यारों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। साथ ही दोनों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। फैसले के दौरान दोनों सिर झुकाए खड़े रहे। गुरुवार शाम 4:20 बजे फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) सेकेंड ने यह फैसला सुनाया। पूरी खबर पढ़ें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *